
नयी दिल्ली: 12 सितंबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी(72 वर्ष )का बृहस्पतिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अस्पताल और पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पांचवें महासचिव सीताराम येचुरी देश में वामपंथ के सर्वाधिक पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक थे और वह एक ऐसे उदार वामपंथी नेता थे जिनके मित्र सभी राजनीतिक दलों में थे। येचुरी को 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि येचुरी देश के बारे में गहरी समझ रखने वाले और भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) के संरक्षक थे।
दतिया (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के दतिया शहर में भारी बारिश के कारण गुरुवार को एक घर के पास की पुरानी दीवार ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे खालकापुरा इलाके में हुई।
जैतपुर
अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने आज अनुभाग कार्यालय जैतपुर में प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक ली। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने स्कूल संचालकों से फीस वृद्धि के नियंत्रण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि आप मनमाने तौर पर विद्यालय की फीस में वृद्धि नहीं कर सकते हैं। अनुविभागीय अधिकारी जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने स्कूल के संचालकों को निर्देश दिए की आप एक वर्ष में 10% से ज्यादा फीस में वृद्धि नहीं करेंगे ।उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप फीस में वृद्धि करते हैं तो आपको उसे 90 दिन पहले डीपीआई पोर्टल में दर्ज कराना होगा तथा इसके साथ ही स्कूल संचालन हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई.

