
नयी दिल्ली: 29 सितंबर (भाषा)
कांग्रेस ने रद्द हो चुकी चुनावी बॉण्ड योजना से जुड़ी एक शिकायत पर निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला और केंद्रीय वित्त मंत्री के इस्तीफे तथा अदालत की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की।
जसरोटा (जम्मू): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता से बेदखल होने तक राजनीति में सक्रिय रहेंगे।खड़गे की यह टिप्पणी केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना के बीच आई है। केंद्र शासित प्रदेश के मामले में सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की जा रही है। खास तौर पर चुनाव में देरी को लेकर खड़गे ने रैली स्थल पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराए जाने के बाद यहां एक जनसभा में कहा, “हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए संघर्ष करेंगे। हम इसे नहीं छोड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। मैं आपकी बात सुनूंगा। मैं आपके लिए लड़ूंगा। कांग्रेस प्रमुख ने पहले बोलते समय चक्कर आने की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई थी।
देवरिया: 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता से मारपीट करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।सलेमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ल ने रविवार को बताया कि लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा के रहने वाले संघ के कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी का कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारों से विवाद हो गया था।
भोपाल : रविवार, सितम्बर 29, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। इस भीषण सड़क हादसे में 9 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि एक अत्यंत गंभीर हालत में है। अधिकतर यात्री उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के हैं।

