धारा 163 आदेश का यू-टर्न ,सोनम वांगचुक और सहयोगियों रिहा/अनुराग जैन ने मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया

Share

उमरिया के बिरसिंहपुर पाली में स्थित कलचुरी कालीन आदि शक्ति माता बिरासिनी देवी मंदिर में शारदेय नवरात्र के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में माँ बीरासिनी देवी मंदिर प्रबंधन समिति के संरक्षक कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंदिर के गर्भग्रह में माँ विरासनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रथम कलश स्थापित किया गया तथा मां विरासिनी की पूजा अर्चना की गई । प्रख्यात जवारा जुलुस 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मंदिर प्रांगण से निकलेगा।

नयी दिल्ली:3 अक्टूबर (भाषा) राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों को दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिए जाने पर प्रतिक्रिया दी, कहा 'हिरासत...'   सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके सहयोगियों को हिरासत से रिहा कर दिया गया है।मेहता ने यह भी कहा कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सभाओं और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने संबंधी दिल्ली पुलिस के आदेश को भी वापस ले लिया गया है।चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार रख गेडेला की बेंच ने कहा कि याचिकाओं का जिक्र 1 अक्टूबर को साढ़े चार बजे के बाद किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 3 अक्टूबर को अगले वर्किंग डे पर सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि एडवांस नोटिस पर दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल(एसजी) तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से 30 सितंबर, 2024 को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत पारित निषेधात्मक आदेश को 2 अक्टूबर, 2024 को वापस ले लिया गया है।दिल्ली पुलिस के विवादित आदेश की आलोचना की, जिसमें पांच या इससे अधिक अनधिकृत लोगों के 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बॉर्डर सहित राजधानी के तमाम हिस्सों में सभा या विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई.

नयी दिल्ली: तीन अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 69.69 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुल 63.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया । चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।आयोग ने बताया कि कुल मिलाकर मतदान केंद्रों पर 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि लोकसभा चुनाव में 58.58 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी!

 

भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 3, 2024,   राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी  अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। श्री जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद श्री जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है।मुख्य सचिव श्री जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। श्री जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव श्री जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।

धान के अवैध परिवहन के रोकथाम हेतु अनुपपुर चेक पोस्ट लगाकर अवैध परिवहन पर रोक लगाया जाए।

अनुपपुर : गुरूवार, अक्टूबर 3  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में खाद्य विभाग तथा मिलर्स की बैठक लेकर निर्देशित किया कि वर्ष 2024 के अंतर्गत उपार्जित धान का सभी मिलर्स मिलिंग पॉलिसी एवं अनुबंध के अनुसार मिलिंग का कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, अगर मिलिंग कार्य में कोई परेशानी आती है, तो प्रशासन को तुरन्त सूचित कर जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस की सहायता से जिले के बॉर्डर में धान के अवैध परिवहन के रोकथाम हेतु चेक पोस्ट लगाकर गंभीरता के आधार पर अवैध परिवहन पर रोक लगाया जाए।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles