महाराष्ट्र में 20 , झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे;23 नवंबर को मतगणना/234 शहरों में 730 निजी रेडियो चैनलों की नीलामी/कलेक्टर श्रीवास्तव कीअभिनव पहल स्वेच्छा से गौ सेवा/

Share

नयी दिल्ली: 15 अक्टूबर (भाषा)    महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।महाराष्ट्र में 20 , झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक चरण में होंगे, जबकि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे, यह घोषणा मंगलवार को भारत के चुनाव आयोग ने की।दोनों राज्यों के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जबकि झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता हैं।”47 विधानसभा सीटों और वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे।मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलनमें महाराष्ट्र राज्यसभा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

    https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SK5_70124GA0.JPG   राष्ट्रपति श् द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली: 15 अक्टूबर (भाषा) भारत और कनाडा के बिगड़ते संबंधों के बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि सरकार को इस बारे में विपक्षी दलों को विश्वास में लेना चाहिए।उसने कहा कि कनाडा में सक्रिय भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय रही हैं और उसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा असर है।

234 शहरों में 730 निजी रेडियो चैनलों की नीलामी सूचना जारीआखिरी तारीख 18 नवंबर, 2024

PIB Delhiभारत के 234 नए शहरों में 730 निजी रेडियो चैनलों को शुरू करने के लिए, केंद्र सरकार ने निजी एफएम रेडियो चरण-III चैनलों के तीसरे बैच की ई-नीलामी के लिए संभावित बोलीदाताओं से आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी की है।इन शहरों में एफएम चैनलों का वार्षिक लाइसेंस शुल्क, जीएसटी को छोड़कर, सकल राजस्व का 4 प्रतिशत लिया जाएगा। इन शहरों में चैनलों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा 2022 की अनुशंसित कीमतों के मुताबिक है। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर, 2024 है।पूरी सूचना और एफएम चरण- III संबंधी दिशानिर्देश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं 

मऊगंज  जिले के हर गांव में बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु हैं। खेती के यंत्रीकरण के कारण इनकी कृषि में उपयोगिता पहले की तुलना में कम हो गई है जिसके कारण बड़ी संख्या में गौवंश निराश्रित हैं। बारिश के मौसम में हाईवे सहित सभी प्रमुख सड़कों पर बड़ी संख्या में गौवंश रह रहे हैं। इन निराश्रित गौवंशों से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। सड़कों में गौवंश वाहनों की आवाजाही में बाधा बनने के साथ कई बार दुर्घटना का कारण बनते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश की मौत होने के साथ-साथ जन धन की भी हानि होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए मऊगंज जिले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने अभिनव पहल की है। कलेक्टर ने रेस्टहाउस में बनाए गए अपने अस्थाई निवास में निराश्रित गौवंश को रखने की व्यवस्था की है। इसे कलेक्टर की गौशाला योजना का नाम दिया गया है। इस गौशाला से कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से गौ सेवा के भाव और संकल्प के साथ गाय ले जाकर उसकी सेवा कर सकता है। इस तरह गाय को गोद लेने वाले व्यक्तियों को कलेक्टर प्रमाण पत्र दे रहे हैं। कलेक्टर की गौशाला के अलावा भी निराश्रित गौवंश को गोद लेने वालों को यह प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।कलेक्टर की गौशाला योजना का मऊगंज के रेस्टहाउस में आयोजित समारोह में शुभारंभ किया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा विधायक देवतालाब  गिरीश गौतम एवं विधायक मनगवां  नरेन्द्र प्रजापति ने संतों की पूजा-अर्चना, गायों की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles