हरियाणा चुनाव ने स्थिरता को और मजबूती दी: प्रधानमंत्री /पंडित शंभूनाथ शुक्ला की 46वीं पुण्यतिथि

Share

धर्मनिरपेक्षता को हमेशा संविधान के मूल ढांचे का अभिन्न हिस्सा : उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली: 21 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि धर्मनिरपेक्षता को हमेशा से भारतीय संविधान के मूल ढांचे का अभिन्न अंग माना गया है।न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी, अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की, जिन्होंने संविधान की प्रस्तावना में “समाजवादी” और “धर्मनिरपेक्ष” शब्दों को शामिल किये जाने को चुनौती दी है।

नयी दिल्ली: 21 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार को लगातार तीसरी बार जनादेश देकर देश के लोगों ने स्थिरता का संदेश दिया और हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इस अभिव्यक्ति को और मजबूती दी है।मोदी ने कहा कि भारत के पास एस्पिरेशनल इंडिया (एआई यानी आकांक्षी भारत) और आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई यानी कृत्रिम बुद्धमत्ता) के ‘दोहरे एआई’ का लाभ है और जब दोनों की ताकत मिलती है तब विकास की गति भी तेज होना स्वाभाविक है।भारत को एक उभरती हुई शक्ति करार देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समय में, जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, भारत उम्मीद की एक किरण बना है तथा आशा का संचार कर रहा है।

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा; गृह मंत्रालय तीन दिसंबर को लद्दाख के समूहों के साथ वार्ता शुरू करेगा

नयी दिल्ली: 21 अक्टूबर (भाषा) जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत अन्य ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। गृह मंत्रालय ने उन्हें आश्वासन दिया कि लद्दाख की मांगों पर बातचीत दिसंबर में फिर से शुरू की जाएगी।

संयुक्त सचिव (जम्मू कश्मीर और लद्दाख) प्रशांत लोखंडे ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें गृह मंत्रालय का एक पत्र सौंपा। कार्यकर्ता छह अक्टूबर से दिल्ली के लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

मुख्यमंत्री ने  इंजीनियर श्री शुक्ला के निधन पर दु:ख व्यक्त किया, परिजन को 5 लाख रुपए

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles