25 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

Share

श्रीनगर: 25 अक्टूबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में आतंकवादी हमले के बाद इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुक्रवार को व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।गुलमर्ग सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले में दो सैनिकों सहित चार लोग मारे गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा और हमला स्थल के नजदीकी इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमला स्थल के आस-पास के रास्तों को सील कर दिया है।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान के दौरान मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी की मदद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए शुरू किया गया है।आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर सुरक्षा बल के एक वाहन पर बृहस्पतिवार को हमला किया था जिसमें सेना के दो जवानों और दो कुलियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य कुली और एक जवान घायल हो गया।

 शुक्रवार को 25 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

नयी दिल्ली/मुंबई (भाषा) भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 25 से अधिक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।‘इंडिगो’ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि कोझिकोड से दम्मम जाने वाली 6ई 87 उड़ान समेत सात उड़ानों को सुरक्षा से संबंधित सूचना मिली।

शिक्षिका अंजना द्विवेदी को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरूस्कार से किया सम्मानित

संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय एम.एल.बी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में पदस्थ श्रीमती अंजना द्विवेदी विज्ञान विषय की शिक्षिका को आज भापोल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया।   


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles