
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चुने गए जिला अध्यक्ष अमिता चपरा का नगर एवं भाजपा कार्यालय शहडोल में हुआ भव्य स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह इस अवसर पर की निवर्तमान जिला अध्यक्ष के लिए तारीफों का पुल बांध कमलप्रताप के कार्यकाल की सराहना की. सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह विधायक, श्रीमती मनीषा सिंह और अब भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा यानी शहडोल जिले में महिलाओं का दबदबा भारतीय जनता पार्टी में जिस प्रकार से बड़ा है उसे तरह से यह आरोप खारिज हो गए हैं की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महिलाओं का कोई योगदान नहीं है.. क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ही भारतीय जनता पार्टी संचालित होती रही है, ऐसा माना जाता है। बावजूद इसके जो परिदृश्य आदिवासी विशेष क्षेत्र शहडोल में भाजपा संगठन का उभर कर आया है उससे महिलाओं के साथ न्याय की आशा मजबूत हुई है. यह आने वाला वक्त सुनिश्चित करेगा की महिलाओं के साथ संगठन कितना न्याय करता है… वह वास्तव में संगठन के अंदर 33% महिलाओं के आरक्षण को सुनिश्चित करता है या फिर पुरुष प्रधान समाज के जरिए अपनी संगठन को आगे बढ़ाएगी. बहरहाल भाजपा ही नहीं किसी भी राजनीतिक संगठन में शहडोल जिले में यह प्रयोग भाजपा संगठन के अंदर तमाम सुनिश्चित क्राइटेरिया को दरकिनार करके संगठन के सभी विवादों को पटाक्षेप कर प्रदर्शित किया गया है। वैसे भी राज्य स्तर के आयोग में मंत्री स्तर का दर्जा पाने के बाद अमिता चपरा का जिला संगठन में प्रमुख पद पर आना भविष्य में होने वाले शहडोल जिले की चुनाव क्षेत्र के परिसीमन के पश्चात जो प्रत्याशी सुनिश्चित किए जाएंगे उसमें अमिता चपरा ने अपनी भागीदारी आरक्षित कर ली है. इस प्रकार वह शहडोल में भविष्य की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी पहचान बनाई है.
देखना होगा कि संगठन में कुशलता से वह स्वयं को कितना मजबूत करती हैं क्योंकि भाजपा संगठन अब वह नहीं रहा है जो कभी काशीनाथ कटारे और लल्लू सिंह का हुआ करता था अब यह पूरी तरह से एक स्वचालित यंत्र की तरह सुनिश्चित हो रहा है और वह यंत्र किसके इशारे से चलता है यह सब भली भांति सर्व विदित है. तो भविष्य में भाजपा का संगठन कितना रोमांचकारी होगा इस पर नजर रहेगी।जबकि आशुतोष अग्रवाल उमरिया जिले का चिर-परिचित चेहरा है और उनकी अपनी पुरानी टीम है इसलिए उमरिया जिला अध्यक्ष के रूप में उनके कार्य पर कोई बड़े परेशानी होगी कहना थोड़ा कठिन है. जबकि अनूपपुर जिले में आदिवासी वर्ग के नेता हीरा सिंह को जिला अध्यक्ष का कमान भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निश्चित रूप से आदिवासी विशेष क्षेत्र में स्वतंत्रता पूर्ण तरीके से काम करने की छूट दी गई है जो उनके आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करता दिखाई देता है इस तरह शहडोल संभाग यानी पूर्व का संयुक्त शहडोल भाजपा में नई पीढ़ी के नेताओं का आगाज भी है.

