
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 जनवरी, 2025) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि लोग श्री ठाकरे को लोक कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मान देते हैं और याद करते हैं।एक्स पर एक पोस्ट मेंप्रधानमंत्रीने लिखा:”मैं बालासाहेब ठाकरे जी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उन्हें जन कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है और याद किया जाता है। उन्होंने अपनी मूल मान्यताओं से कभी समझौता नहीं किया और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान दिया।”
नयी दिल्ली: 23 जनवरी (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे कुछ छात्र-छात्राओं की खुदकुशी पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई और कहा कि सरकार को इसे रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।गुजरात की एक नीट आकांक्षी और जेईई की कोचिंग ले रहे असम के एक छात्र ने बुधवार को कोटा में दो घंटे के अंतराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही कोचिंग हब के नाम से मशहूर इस शहर में साल के पहले 22 दिनों में ऐसे छह मामले सामने आ चुके हैं।
आरबीआई के हस्तक्षेप से निर्यात को हो सकता नुकसान: राजन दावोस: 23 जनवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारतीय रुपये में गिरावट के लिए पूरी तरह से अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसमें आरबीआई का कोई भी हस्तक्षेप भारतीय निर्यात को नुकसान पहुंचा सकता है।

