26 जनवरी : राष्ट्रीय उत्सव का दिन/प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के साथ छेड़छाड़ की: कांग्रेस

Share

नयी दिल्ली: 25 जनवरी (भाषा) विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों के देश भारत में हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। हर धर्म में त्योहार मनाने की परंपरा है, लेकिन कुछ त्योहार ऐसे भी हैं, जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है।इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है।

 महाकुम्भ को भव्य और दिव्य बनाने के उत्तर सरकार के संकल्प को साकार करते हुए शुक्रवार को सेक्टर 7 में ड्रोन शो का आयोजन किया गया। यूपी पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस शो में सैकड़ों ड्रोन की मदद से आसमान में जीवंत आकृतियों का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन शो में श्रद्धालुओं ने देवताओं को अमृत कलश पीते हुए देखा। इसके साथ ही समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई।

अमेरिका में भारतीय महिलाओं के समय पूर्व प्रसव कराने के जोखिमों के प्रति विशेषज्ञों ने आगाह किया

नयी दिल्ली: 25 जनवरी (भाषा) अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानूनों में प्रस्तावित बदलाव से कथित तौर पर आशंकित होकर वहां रह रह रहे भारतीयों समेत अन्य प्रवासी परिवारों की महिलाओं के समय पूर्व प्रसव कराने के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी के प्रति स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है।मीडिया की खबरों के मुताबिक, परिवार यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके बच्चों का जन्म अमेरिका में 20 फरवरी को संभावित कानूनी बदलाव के प्रभावी होने से पहले हो जाए, ‘सिजेरियन सेक्शन’ (ऑपरेशन से बच्चों का जन्म कराना) का विकल्प अपना रहे हैं जिससे जच्चा बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए काफी जोखिम उत्पन्न हो गया है।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के साथ छेड़छाड़ की: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 25 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले एक दशक में निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता के साथ गंभीर रूप से छेड़छाड़ की है।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आयोग की संस्थागत ईमानदारी का लगातार क्षरण गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल : शनिवार, जनवरी 25, उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और संविधान निर्माताओं के प्रयासों की अद्वितीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे के विस्तार, अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा रहा है।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles