
तोक्यो: 28 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां एडोगावा वार्ड में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंगलवार को पुष्पांजलि अर्पित की और भारत एवं जापान के बीच पुराने संबंधों की सराहना करते हुए भविष्य में संभावित सहयोग की आशा व्यक्त की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ नई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
जापान ऐतिहासिक रूप में गौतम बुद्ध की परंपरा से जुड़ा है और भारत गौतम बुद्ध की धरती है। भारत और जापान का सदियों से परस्पर संबंध रहा है। प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक जापान का समृद्ध इतिहास रहा है। विनाशकारी भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान द्वारा दिखाई गई उद्यमशीलता को नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस जीवटता से जापान ने विश्व में विशेष पहचान बनाई है।
नयी दिल्ली: 28 जनवरी (भाषा) दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री आतिशी ने यमुना नदी में ‘बेहद जहरीले’ अमोनिया के स्तर पर फिर चिंता जताई है, जो कथित तौर पर हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश कर रहा है।
ट्रंप ने कहा,मोदी फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे।
वाशिंगटन: 28 जनवरी (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके साथ बैठक के लिए संभवत: फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) आएंगे।ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा से ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज सुबह (सोमवार) मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले महीने फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।

