
मुंबई: 11 फरवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 63 पैसे की तेजी के साथ 86.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह करीब दो साल में एक सत्र में दर्ज सबसे अधिक तेजी है।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि 88 के स्तर के करीब पहुंचने के एक दिन बाद मंगलवार को हुई तीव्र बढ़त, विश्वव्यापी शुल्क युद्ध की चिंताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर मुद्रा बाजार को दर्शाती है।
प्रयागराज
महाकुम्भ 2025 में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात योजना बनाई है। इसके अंतर्गत, 11 फरवरी 2025 की सुबह 4:00 बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम स्नान के लिए केवल आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी व सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह 4:00 बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इससे शहर में यातायात अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु पैदल सुगमता से स्नान घाटों तक पहुंच सकेंगे।श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम 5:00 बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’

घोषित किया है। केवल आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष यातायात योजना 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी।महाकुम्भ में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी यह नियम लागू रहेगा।
सेल ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले 2025 के लिए लगभग 45,000 टन स्टील की आपूर्ति की है, जिसमें से अधिकांश आपूर्ति लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, विद्युत बोर्ड और उनके आपूर्तिकर्ताओं को की गई है।यह जानकारी इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
भोपाल : मंगलवार, फरवरी 11 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रयागराज से आ रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइ-वे पर ट्रैवलर और ट्रक की भिंड़त से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजन से सम्पर्क कर पार्थिव देह पहुंचाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
- शहडोल :
70 वर्ष से ऊपर सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इस योजना से लोगों को 5 लाख तक की निःशुक्ल चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होती हैं और मरीज अपना इलाज सहज रूप से करा सकता है। इसी तरह सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देते हुए स्क्रीनिंग एवं उपचार कार्य में गति लाएं। उक्त निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने दिए। उन्होनें राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की पृथक-पृथक समीक्षा की तथा कहा कि एनआरसी में सभी भर्ती बच्चों का विधिवत ध्यान रखा जाए तथा डिस्चार्ज होने के बाद भी उनका फॉलोअप किया जाए।

