महाकुंभः पूर्णिमा पर 1.30 करोड़ ने लगाई संगम में डुबकी/ मुफ्त में चीजें देने की घोषणाओं पर न्यायालय ने उठाया सवाल

Share

महाकुंभ नगर (उप्र): 12 फरवरी (भाषा)महाकुंभ में टूटे सभी रिकार्ड…अब तक 47.45 करोड़ ने लगाई डुबकी, माघी पूर्णिमा  पर डेढ़ करोड़ लोग पहुंचे संगम- Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News | one  and a half crore ... महाकुंभ के पांचवे स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। बुधवार तड़के से ही महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत श्रद्धालुओं का गंगा और संगम घाट की ओर आगमन जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली: 12 फरवरी (भाषा)List of Articles Related to Supreme Court of India उच्चतम न्यायालय ने चुनावों से पहले “मुफ्त चीजें” देने के राजनीतिक दलों के वादे पर बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय विकास के लिए लोगों को मुख्यधारा में लाने के बजाय “क्या हम परजीवियों का एक वर्ग नहीं बना रहे ।”न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि बेहतर होगा कि लोगों को समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनाकर राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया जाए।

सिख-विरोधी दंगे सज्जन कुमार हत्या दोषी करारनयी दिल्ली: 12 फरवरी (भाषा)1984 सिख दंगा केस: दिल्ली में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सज्जन कुमार  दोषी करार - Haribhoomi दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दिया।हत्या का दोषी करार दिए जाने के बाद कुमार को अब अधिकतम मृत्युदंड या कम से कम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles