
PIB Delhi 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त करने और अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बधाई देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने X पर किए गए पोस्ट में कहा कि ड्रग्स की बड़े पैमाने पर हुई यह बरामदगी जांच के लिए अपनाए जा रहे ‘बॉटम टु टॉप’ और ‘टॉप टु बॉटम’ अप्रोच की शानदार सफलता का प्रमाण है।
88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की गई और इंफाल एवं गुवाहाटी जोन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। ड्रग की यह खेप जांच के लिए अपनाए जा रहे ‘बॉटम टु टॉप’ और ‘टॉप टु बॉटम’ अप्रोच की शानदार सफलता का प्रमाण है। ड्रग्स की हमारी तलाश जारी है। NCB की टीम को हार्दिक बधाई।”
प्राप्त सूचना के आधार पर उसी दिन एक अन्य अभियान में NCB गुवाहाटी ज़ोन के अधिकारियों ने सिलचर के पास असम-मिज़ोरम सीमा पर एक SUV को रोका और उसकी गहन तलाशी ली, जिसमें वाहन के स्पेयर टायर के अंदर छिपाई गई 7.48 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद हुईं और वाहन सवार को भी पकड़ लिया, जिसे बाद में गिरफ़्तार कर लिया गया। तस्करी का स्रोत मणिपुर का मोरेह था और संदिग्ध गंतव्य करीमगंज था। मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
कर्नाटक में सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का विरोध करेगी भाजपा : विजयेंद्र
बेलगावी: 16 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण के कांग्रेस सरकार के प्रस्ताव का विरोध करेगी।विजयेंद्र ने सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को ‘असंवैधानिक’ और ‘सरकारी जिहाद’ करार देते हुए कहा कि भाजपा राज्य विधानमंडल के अंदर और बाहर दोनों जगह इसका कड़ा विरोध करेगी।
कांग्रेस ने वायु गुणवत्ता रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
नयी दिल्ली: 16 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में भारत को दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बताए जाने के बाद रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की कि पिछले 10 वर्षों में पर्यावरण कानून में किए गए सभी ‘जनविरोधी’ संशोधनों को वापस लिया जाए।कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएआईआर ने हाल में अपनी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट-2024 जारी की है, जिसमें पाया गया है कि भारत दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश है।
जम्मू-कश्मीर में 200 से अधिक निवेशकों को कारोबार करने के लिए भूमि आवंटित की गई
जम्मू: 16 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बाहर के 200 से अधिक निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में अपनी व्यावसायिक इकाइयां स्थापित करने के लिए पिछले एक दशक में औद्योगिक एस्टेट में भूमि प्रदान की गई है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद बाहरी निवेशकों द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई गुना वृद्धि हुई है। बाहरी निवेशकों में से ज्यादातर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से हैं।
नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन जून में किया जाएगा। मुंबई: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को कहा कि आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन जून में किया जाएगा। इससे पहले, इसका उद्घाटन 17 अप्रैल को होना तय था। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा – छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र में दूसरी ऐसी सुविधा – एक विशेष प्रयोजन वाहन, एनएमआईएएल द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ महाराष्ट्र (सिडको) के बीच 74:26 का संयुक्त उद्यम है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल अहमदाबाद में “मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4” में हुए शामिल
भोपाल :16 मार्च 25, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल अहमदाबाद में आयोजित “मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4” में शामिल हुए। समिट में उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद किया और ब्राह्मण समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्थान पर अपने विचार रखे। समिट में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्यसभा सांसद मयंक नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।तीन दिवसीय आयोजन में ब्राह्मण उद्योगपतियों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां व्यवसाय और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाने, नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और बी-2-बी एवं बी-2-सी बैठकों के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।समिट में समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को “ब्रह्म रत्न सम्मान” प्रदान किया गया।
बरासों में 414 फीट ऊंचे सुमेरू पर्वत का निर्माण किया जाएगा।
भोपाल :16मार्च25,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी कार्य कर रही है। विश्व में भारत की पहचान हमारे आध्यात्मिक विचारों तथा जियो और जीने दो के सिद्धांत को व्यवहार में क्रियान्वित करने से निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भिंड में स्थित अतिशय क्षेत्र बरासों में सुमेरु पर्वत निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को राजकीय विमानतल भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। बरासों में 414 फीट ऊंचे सुमेरू पर्वत का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की ख्याति सबको जीने का हक देने वाले देश के रूप में रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में, जीवन के सभी क्षेत्रों में गौरव अर्जित कर रहा है। भारतीय ज्ञान परम्परा के आध्यात्मिक तेज के साथ-साथ विश्व में देश की साख और धाक बढ़ रही है।

