बोहरा समुदाय ने वक्फ अधिनियम के लिए आभार जताया/ डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़;पर्यावरण मंत्री

Share

 बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर वक्फ अधिनियम के लिए आभार जताया

नयी दिल्ली: 17 अप्रैल (भाषा) दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर वक्फ  अधिनियम के लिए आभार जताया - Navabharat Newsदाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर वक्फ (संशोधन) अधिनियम के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया, जिसमें उनकी कुछ प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि समुदाय के सदस्यों ने मोदी से कहा कि यह मांग वे लंबे समय से कर रहे थे क्योंकि उन्हें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के उनके दृष्टिकोण पर भरोसा है।

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पांच साल में डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे : पर्यावरण मंत्री सिरसा         नयी दिल्ली: 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार शहर में अपशिष्ट प्रसंस्करण में तेजी लाने के लिए एक अतिरिक्त एजेंसी से करार करने की संभावना तलाश रही है।सिरसा ने कहा कि शहर के कूड़े के ढेर अगले पांच साल में डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे।

दिल्ली: विदेशी शोधकर्ता से छेड़छाड़ का आरोपी जेएनयू प्रोफेसर बर्खास्त  नयी दिल्ली: 17 अप्रैल (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक वरिष्ठ प्रोफेसर को एक विदेशी शोधकर्ता से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।जेएनयू सूत्रों के अनुसार, कथित घटना कुछ महीने पहले विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।

सरकार ने वक्फ अधिनयम से संविधान के मूल पर हमला किया: कांग्रेस नयी दिल्ली: 17 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 से जुड़े मामले में कुछ बिंदुओं पर अंतरिम राहत मिलने को लेकर बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का आभार जताया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस अधिनियम के माध्यम से किसी समुदाय नहीं, बल्कि संविधान के मूल पर हमला किया है।उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार को सात दिन का समय दिया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles