
PIB Delhi राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) 22 अप्रैल, 2025 को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा उनकी आस्था की पहचान करने के बाद 28 लोगों की हत्या की खबर से बहुत व्यथित है।आयोग ने घाटी में छुट्टियां मनाने आए निहत्थे और मासूम नागरिकों पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की है। आयोग ने कहा है कि इस घटना ने सद्भावन में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है और यह पीड़ितों तथा उनके परिवारों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है।आयोग ने कहा है कि विभिन्न मंचों पर बार-बार कहा गया है कि आतंकवाद दुनिया में मानवाधिकारों के उल्लंघन के सबसे बड़े कारणों में से एक है। आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका समर्थन करने वालों के विरूध कार्रवाई करने और इस खतरे के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है। अन्यथा, इसका परिणाम लोकतंत्र का सिकुड़ना, धमकी, प्रतिशोध, समुदायों के बीच सद्भाव और जीवन, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और आजीविका के अधिकार सहित विभिन्न मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो सकता है।आयोग ने आशा व्यक्त की है कि राज्य जवाबदेही तय करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा; अपराधियों को कानून के दायरे में लाएगा और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
इस्लाम को आतंकवाद से बचाना है तो धर्म में आध्यात्मिकता लायें : बाबा रामदेव
नयी दिल्ली: 25 अप्रैल (भाषा ) पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिमों से आह्वान करना चाहते हैं कि धर्म को आतंकवाद से मुक्त करना है तो उसमें आध्यात्म का समावेश करें ।दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
पहलगाम हमले के विरोध में व्यापारियों के बंद के कारण दिल्ली में 900 से अधिक बाजार बंद
नयी दिल्ली: 25 अप्रैल (भाषा)
कनॉट प्लेस, सदर बाजार और चांदनी चौक जैसे दिल्ली के मशहूर ‘शॉपिंग हब’ समेत 900 से ज्यादा बाजार शुक्रवार को वीरान नजर आए, क्योंकि व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ‘दिल्ली बंद’ का आह्वान किया थाकपड़ा, मसाले, बर्तन और सर्राफा जैसे क्षेत्रों के विभिन्न व्यापारी संघों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं।
भारत के साथ खड़े हैं, पहलगाम हमले के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए: अमेरिका
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 25 अप्रैल (भाषा) अमेरिका ने पहलगाम में ‘‘जघन्य’’ आतंकवादी हमला करने के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है।

