
भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को व्यापार के जरिए रोकने का सबसे अधिक गर्व है: ट्रंप न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 31 मई (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जिस ‘‘सौदे’’ पर उन्हें सबसे अधिक गर्व है, वह यह है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘संभावित परमाणु युद्ध को गोलियों के बजाय व्यापार’’ के माध्यम से रोकने में सफल रहे।
परमाणु बम की ‘गीदड़ भभकी’ से नहीं डरेगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी
कानपुर: 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और अब हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने का इरादा कर चुका भारत परमाणु बम की ‘गीदड़ भभकी’ से डरने वाला नहीं है।प्रधानमंत्री ने कानपुर में 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ”मैं फिर कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में ना रहे…. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।’
नकली नोट बढ़े, इससे साबित होता है कि नोटबंदी फिजूल का कदम था: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 30 मई (भाषा) कांग्रेस ने एक खबर का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 500 रुपये के नकली नोटों में 37 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई, जबकि नोटबंदी के समय दावा किया गया था कि नकली नोट हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि इससे साबित होता है कि नोटबंदी का यह पूरा प्रयोग कितना फिजूल और निरर्थक था.
बिहार दौरे में प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर (बिहार): 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के दो दिवसीय दौरे में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के भागलपुर जिले से 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपी को बृहस्पतिवार शाम को सुलतानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में महेशी गांव से गिरफ्तार किया गया।
‘‘डोनाल्ड भाई’’ ने संघर्षविराम का दावा 11वीं बार किया, प्रधानमंत्री कब बोलेंगे: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 31 मई (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा फिर किए जाने पर शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘डोनाल्ड भाई’’ ने 21 दिन में 11 बार यह बात की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर कब जवाब देंगे।ट्रंप ने शुक्रवार को फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराया क्योंकि यह संघर्ष परमाणु तबाही का रूप ले सकता था। बाद में शुक्रवार को ही उन्होंने दो बार और यही दावा किया।कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी से जुड़ी टिप्पणी चिंता का विषय है और ऐसे में सरकार को जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘‘राष्ट्रीय विजय’’ करार दिया था और विभिन्न रक्षा अधिग्रहण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अत्यधिक देरी पर गंभीर चिंता जताई थी।

