अधजली नकदी,न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने का प्रस्ताव/फिर बोले ट्रंप भारत-पाकिस्तान के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया

Share

रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 86.73 प्रति डॉलर पर

मुंबई: 19 जून (भाषा) रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 86.73 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे लुढ़ककर 86.73 पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। तीन दिन में रुपया 69 पैसे कमजोर हुआ है।

नकदी विवाद: जांच समिति की रिपोर्ट में कदाचार साबित, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव

नयी दिल्ली: 19 जून (भाषा)Justice Yashwant Varma Cash Recovery Case Probe report tells staff removed burnt cash from store room CCTV से छेड़छाड़, बेटी ने बदले बयान और 10 चश्मदीद... जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से बरामद नोटों के ढेर पर जांच कमेटी की रिपोर्ट में बड़े खुलासे दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से जले नोटों की कथित बरामदगी की जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि न्यायमूर्ति वर्मा और उनके परिवार के सदस्यों का उस स्टोर रूम पर ‘‘गुप्त या सक्रिय नियंत्रण’’ था, जहां से बड़ी मात्रा में अधजली नकदी मिली थी।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इससे न्यायमूर्ति वर्मा के कदाचार का पता चलता है, जो इतना गंभीर है कि उन्हें (न्यायाधीश को) हटाया जाना चाहिए.

 फिर बोले ट्रंप भारत-पाकिस्तान के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया था न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 19 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के दो ‘‘बहुत समझदार’’ नेताओं ने एक ऐसे युद्ध को रोकने का ‘‘निर्णय’’ लिया जो परमाणु युद्ध में बदल सकता था।

‘5 सुनहरी बाग रोड’ राहुल गांधी का नया पता, जन्मदिन पर सामान पहुंचना शुरू हुआनयी दिल्ली: 19 जून (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को उनका सामान ‘5 सुनहरी बाग रोड’ पर पहुंचाया जाना शुरू हो गया, जो उनका नया आवास होगा।सूत्रों ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक उनके सामान को वहां पहुंचाया जाएगा और संभव है कि 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले वह इस बंगले में विधिवत रहना शुरू कर दें।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को 55 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।कांग्रेस के कई नेताओं ने ‘‘सामाजिक न्याय की लड़ाई’’ के लिए राहुल गांधी की सराहना की तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनका रिश्ता खून का भले न हो, लेकिन विचार, नजरिए और उद्देश्य का जरूर है।

गौसेवक गौरव मिश्रा आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान से होंगे सम्मानित

प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन 20 जनू 2025 को भोपाल में आयोजित किया गया है। संभागीय मुख्यालय शहडोल के अटल कामधेनू संस्था कल्याणपुर के गौसेवक  गौरव मिश्रा को आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 के लिए व्यक्तिगत पुरूस्कार हेतु चयनित किया गया है।  मिश्रा को 20 जून को भोपाल में आयोजित गौशाला सम्मेलन में गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा।

श्री मिश्रा का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा पशुओ के संरक्षण के लिए बेहतर कार्य कर रही है और गौवंश सेवकों का सम्मान करती है। मै बहुत उत्साहित हूं कि मुझे 20 जून को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीवदया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।       ज्ञातव्य है कि गौरव मिश्रा एवं उनकी टीम के अन्य सदस्यों द्वारा निराश्रित गौवंशों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। श्री मिश्रा द्वारा गर्मियों से मौसम में निराश्रित मवेशियों के लिए नाद, पशु पक्षियों के सकोरे, समय-समय पर घायल पशुओं का डॉक्टरांे की सहयोग उपचार जैसे अन्य कार्य कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन के साथ करते है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles