
निर्वाचन आयोग ने 345 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू की
नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) भारत निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 345 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। ये 2019 से पिछले छह वर्षों में एक भी चुनाव लड़ने की आवश्यक शर्त को पूरा करने में विफल रहे हैं।आयोग ने बताया कि इन राजनीतिक दलों के कार्यालय भी कहीं भौतिक तौर पर पता नहीं लगाया जा सका।
शुभांशु शुक्ला, तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) अंतरिक्ष यान ‘ड्रैगन’ के अंतरिक्ष प्रयोगशाला से जुड़ने के साथ ही बृहस्पतिवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए।अंतरिक्ष यान उस समय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा, जब यह भारतीय समयानुसार अपराह्न 4:01 बजे उत्तरी अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा था।
शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे, भारत फिर से खुशियों से झूम उठा लखनऊ: (26 जून) लखनऊ में जन्मे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ स्पेस-एक्स अंतरिक्ष यान गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर उतरा, जिससे भारत फिर से खुशियों से झूम उठा।ड्रैगन अंतरिक्ष यान के पृथ्वी के चारों ओर 28 घंटे की यात्रा करने के बाद कक्षीय प्रयोगशाला में पहुंचने पर ‘भारत माता की जय’, ‘इंडिया-इंडिया’ और ‘हिप हिप हुर्रे’ के नारों के साथ जोरदार तालियां बजीं।फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को सफल प्रक्षेपण में शामिल होने के बाद, 41 साल बाद भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी को चिह्नित करते हुए, शुक्ला के माता-पिता और रिश्तेदारों, शिक्षकों, दोस्तों, छात्रों और चकित दर्शकों ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में खड़े होकर इस सफल डॉकिंग का स्वागत किया और सामूहिक जयकारे लगाए।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ रुपये के पार नयी दिल्ली: 26 जून (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बृहस्पतिवार को करीब दो प्रतिशत की तेजी आई और कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) एक बार फिर 20 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया।बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,495.20 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 2.14 प्रतिशत चढ़कर 1,498.70 रुपये पर पहुंच गया था।
भोपाल : गुरूवार, जून 26
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली की आत्मा और पहचान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारतीय जनमानस में पुराकाल से रचा-बसा है और इसकी जड़ें हमारी परंपराओं में गहराई तक फैली हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में लोकतंत्र सेनानियों के प्रादेशिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती में लोकतंत्र सेनानियों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारा वर्तमान लोकतंत्र उनके अनथक संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है। आज हम एक मजबूत और जवाबदेह लोकतांत्रिक व्यवस्था में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, इसके मूल में लोकतंत्र सेनानी ही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र शासन को जवाबदेह बनाता है, नागरिकों को अधिकार देता है और प्रत्येक व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। लोकतांत्रिक प्रणाली ही हमारी विविधता में एकता को बनाए रखने का आधार है।25 जून 1975 की मध्य रात्रि को देश में आपातकाल लागू हुआ था। तब कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई और तानाशाही रवैये से एकाएक आपातकाल लागू कर दिया। तत्कालीन राष्ट्रपति अगर कैबिनेट का प्रस्ताव मांगते, तो शायद देश को आपातकाल का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आईं, लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि पर रोक लगा दी गई थी।

