
राष्ट्रपति ने राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाईराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (12 सितंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई।
एडीआर के सह-संस्थापक जगदीप छोकर का निधन
नयी दिल्ली: 12 सितंबर (भाषा)
चुनाव से संबंधित विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के सह-संस्थापक और लंबे समय से स्वच्छ चुनावों के पैरोकार रहे जगदीप एस छोकर का शुक्रवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एडीआर सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे।भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद के सेवानिवृत्त प्रोफेसर छोकर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 1999 में एडीआर की स्थापना की थी।
प्रधानमंत्री की मणिपुर यात्रा शांति को बढ़ावा देने के बजाय तमाशा साबित होगी: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 12 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मणिपुर में ‘‘तीन घंटे की यात्रा’’ शांति प्रयायों को बढ़ावा देने के बजाय तमाशा साबित होने जा रही है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तो अब ये आधिकारिक हो गया है। प्रधानमंत्री कल मणिपुर में तीन घंटे से भी कम समय बिताएंगे। यह यात्रा शांति और सद्भाव को ताकत प्रदान करने के बजाय, वास्तव में एक तमाशा साबित होगी।’
पटाखों पर प्रतिबंध एनसीआर में ही क्यों? देश के नागरिक स्वच्छ हवा के हकदार: न्यायालय
नयी दिल्ली: 12 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों पर प्रतिबंध को चुनिंदा तरीके से लागू करने पर सवाल उठाया और कहा कि अगर स्वच्छ हवा राष्ट्रीय राजधानी के ‘कुलीन’ निवासियों का अधिकार है, तो यह पूरे देश के नागरिकों को भी मिलना चाहिए।प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों के विनियमन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
अमेरिका में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर कलम किया
ह्यूस्टन: 12 सितंबर (भाषा) अमेरिका के टेक्सास राज्य में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक का उसकी पत्नी और बेटे के सामने सिर कलम कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रुपया निचले स्तर से उबरा, सात पैसे चढ़कर 88.28 प्रति डॉलर पर बंद
मुंबई: 12 सितंबर (भाषा) अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी और घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को भारतीय रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर सात पैसे की बढ़त के साथ 88.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
लोग डरते हैं कि अगर भारत मज़बूत हुआ तो उनका क्या होगा, इसीलिए टैरिफ़ लगाए गए: भागवत
नागपुर: (12 सितंबर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत पर टैरिफ़ इस डर से लगाए गए हैं कि अगर देश मज़बूत हुआ तो उनका क्या होगा।”ऐसे कदम एक आत्मकेंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम हैं।”उन्होंने पूछा, “दुनिया के लोग इस बात से डरते हैं कि अगर भारत मज़बूत हुआ तो उनका क्या होगा और उनकी अपनी स्थिति क्या होगी। इसीलिए भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ़ लगाए गए हैं। लेकिन हमने कुछ नहीं किया। जब आप सात समंदर दूर हैं और कोई संपर्क नहीं है, तो डर किस बात का?”अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाया है, जिसमें रूस से तेल ख़रीद पर 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क भी शामिल है। भारत ने शुल्कों को “अनुचित, अनुचित और अविवेकपूर्ण” करार दिया है।
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के सोशल मीडिया विश्लेषण पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी: एसएससी
नयी दिल्ली: 12 सितंबर (भाषा) कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कहा है कि सरकारी नौकरियों के लिए उसके द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का सोशल मीडिया पर ‘‘विश्लेषण’’ किया गया तो कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।एक नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक परीक्षा (कदाचार की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (पीईए अधिनियम, 2024) के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां सख्त वर्जित हैं।

