
सीआईडी को सबूत कब दे रहे हैं आप : राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से पूछा
नयी दिल्ली: 24 सितंबर (भाषा)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि उनके द्वारा मामला उठाए जाने के बाद ही निर्वाचन आयोग ने ‘‘वोट चोरी’’ पर रोक लगाई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पूछा कि वह आलंद में मतदाताओं के नाम ‘‘हटाने’’ के बारे में कर्नाटक सीआईडी को सबूत कब उपलब्ध कराएंगे।लोकसभा में विपक्ष के नेता मीडिया में आयी उन खबरों का जिक्र कर रहे थे कि निर्वाचन आयोग ने एक नया ‘ई-हस्ताक्षर’ फीचर शुरू किया है, जिसके तहत मतदाता का नाम जोड़ने या हटाने के लिए आधार आधारित सत्यापन की आवश्यकता होगी।
बलवंत सिंह को अब तक फांसी क्यों नहीं दी गई: उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली: 24 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को पूछा कि 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए गए मौत की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना को अब तक फांसी क्यों नहीं दी गई, जबकि केंद्र ने कहा था कि यह एक ‘‘गंभीर अपराध’’ है।राजोआना पिछले 29 वर्षों से जेल में बंद है, जिसमें से 15 वर्ष उसने मृत्युदंड की सजा काटी है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10.9 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दी
नयी दिल्ली: 24 सितंबर (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 10.9 लाख रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दी है।सरकार द्वारा प्रेस को दिए बयान में कहा गया कि कुल बोनस राशि 1,886 करोड़ रुपये है। यह बोनस 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए स्वीकृत किया गया है।

