
ब्राज़ीलियाई महिला के हवाले से कहा गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई तस्वीर उनकी पुरानी तस्वीर है
नई दिल्ली: (6 नवंबर) राहुल गांधी की “वोट-चोरी” प्रेस कॉन्फ्रेंस ने एक ब्राज़ीलियाई महिला को सुर्खियों में ला दिया है, जिसकी तस्वीर कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में कई बार दिखाई दी है। इंटरनेट पर उनकी पहचान को लेकर चर्चा हो रही है और इस घटना पर हैरानी जताते हुए उनका एक वीडियो रिएक्शन भी सामने आया है।कांग्रेस नेता और पार्टी की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने लारिसा नेरी नाम की महिला का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी तस्वीर के वायरल होने पर कथित तौर पर रिएक्शन दे रही हैं। दावा किया गया था कि हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र के 10 पोलिंग बूथ पर इस तस्वीर का 22 बार इस्तेमाल किया गया है और वोटर लिस्ट में “सीमा, स्वीटी और सरस्वती” जैसे नाम भी शामिल हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में ब्राज़ीलियाई महिला के हवाले से कहा गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई तस्वीर उनकी पुरानी तस्वीर है।
राहुल ‘मनगढ़ंत’ दावे कर रहे; उन्हें आसन्न हार का आभास हो गया है: नड्डा
नयी दिल्ली: पांच नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वोट चोरी का आरोप लगाने को लेकर बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस नेता ऐसे ‘‘मनगढ़ंत’’ दावे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की आसन्न हार का आभास हो गया है।नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता बार-बार चुनावों में वोट चोरी के निराधार दावे कर रहे हैं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का भी विरोध कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य देश को बदनाम करना, युवाओं को भड़काना और देश में अराजकता पैदा करना है।
पटना: छह नवंबर (भाषा) बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीट पर मतदान जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे : ट्रंप ने दावा किया
न्यूयॉर्क: छह नवंबर (भाषा) अक्सर विरोधाभासी बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब दावा किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे।
सट्टेबाजी : ईडी ने क्रिकेटर रैना और धवन की 11.4 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
नयी दिल्ली: छह नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के संचालन से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट ‘1एक्सबेट’ के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

