
मैदान में कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रामलीला मैदान गूंज उठा
दिल्ली, 14 दिसंबर 2025:
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान हमेशा बड़े आंदोलनों का गवाह रहा है। आज एक बार फिर यह मैदान गूंज उठा कांग्रेस पार्टी की महारैली से, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि हाल के चुनावों, खासकर महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य राज्यों में, बड़े पैमाने पर ‘वोट चोरी’ हुई है, जिससे जनता की असली पसंद को दबाया गया।
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियं
का गांधी वाद्रा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे। खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग जनता की असली पसंद से नहीं, बल्कि चुनावी गड़बड़ियों के जरिए चुने गए हैं। उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लड़ाई सत्य और असत्य के बीच है, और कांग्रेस इस सच्चाई को देश की जनता तक पहुंचाएगी।
राहुल गांधी ने सबसे जोरदार हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयुक्तों – ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी – का नाम लेकर आरोप लगाया कि वे बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। राहुल ने कहा, “मोदी सरकार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का कानून अपने फायदे के लिए बदल दिया। संसद में जब मैंने वोट चोरी पर सवाल उठाए तो अमित शाह के हाथ कांप रहे थे।” उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि संघ की विचारधारा में सत्य की कोई जगह नहीं, सिर्फ सत्ता और ताकत को महत्व दिया जाता है। राहुल ने हुंकार भरी कि कांग्रेस सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर मोदी-आरएसएस सरकार को हटाएगी।
प्रियंका गांधी ने बीजेपी को खुली चुनौती दी – “एक बार बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव लड़ लो, रैली की खास बात रही कि कांग्रेस ने देशभर से करीब 5.5 करोड़ हस्ताक्षर इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जल्द राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन बना दिया।
बीजेपी ने इस रैली को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हार की हताशा में ऐसे आरोप लगा रही है। लेकिन कांग्रेस का दावा है कि यह सिर्फ एक पार्टी की नहीं, पूरे देश की आवाज है – लोकतंत्र और मतदाधिकार की रक्षा की लड़ाई।
यह रैली भारतीय राजनीति में एक नया मोड़ साबित हो सकती है, जहां चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। क्या यह आंदोलन आगे बढ़ेगा और चुनाव सुधारों की मांग को बल देगा? आने वाला समय बताएगा। लेकिन रामलीला मैदान से उठी यह हुंकार निश्चित रूप से सत्ता के गलियारों तक पहुंची है।
कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली पर भाजपा ने कहा कांग्रेस इतिहास में दफन हो जाएगी,नयी दिल्ली: 14 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान जब पार्टी ने भाजपा पर हमले तेज किए, तो सत्तारूढ़ दल ने पलटवार करते हुए नेहरू परिवार की तुलना बाबर के वंश से की। भाजपा ने आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वही हश्र होगा जो मुगल साम्राज्य का उसके छठे सम्राट औरंगजेब के शासनकाल में हुआ था, यानी पार्टी इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी।
यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान हुए हमले में 16 लोग मारे गए
सिडनी: 14 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे मशहूर बीच में से एक बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के जश्न के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया।हनुक्का के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकवादी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 38 अन्य घायल हो गए।न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने कहा कि मरने वालों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य बच्चों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया अध्यक्ष संगीता बरुआ पिशरोटी
नयी दिल्ली: 14 दिसंबर (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशरोटी रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव में पिशरोटी की टीम ने पदाधिकारियों और प्रबंधन समिति के सभी पदों पर 21-0 से शानदार जीत हासिल की। मतों की गिनती रविवार को हुई।

