कोहरा मथुरा में 10 वाहन टकराए/गांधी विचारों से नफरत: राहु/ पेसा एक्ट को धता बताते सत्य माइक्रो ने सिलपरी में आदिवासियों को बांटे फर्जी कर्ज

Share

‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में साजिश नाकाम , दुष्प्रचार ध्वस्त हुआ: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 16 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ धन शोधन को लेकर ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से अदालत द्वारा इनकार किए जाने को सत्य की जीत करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘गैरकानूनी कार्रवाई’’ और ‘साजिश’’ नाकाम हो गई है तथा दुष्प्रचार ध्वस्त हो’’ गया है।दिल्ली की एक अदालत ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पांच अन्य के खिलाफ धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया।

प्रधानमंत्री को गांधी के विचारों से नफरत, जनविरोधी विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे: राहुल

नयी दिल्ली: 16 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनरेगा के स्थान पर लगाए गए ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ को महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपिता के विचारों तथा गरीबों के अधिकारों से नफरत है।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सात बस समेत 10 वाहन टकराए, चार लोगों की मौत व 25 अन्य घायल

मथुरा (उप्र): 16 दिसंबर (भाषा) मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सात बसों और तीन अन्य वाहनों के आपस में टकरा जाने के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के अनुसार यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ।मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, ‘‘आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हुए हैं। कुछ वाहनों में आग भी लग गई।’’उन्होंने बताया कि संभवत: कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ।

शहडोल  की  ग्राम सिलपरी, तहसील गोहपारु,  की निवासी महिलाएं हैं, जो अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय से संबंधित हैं। हम विभिन्न स्व-सहायता समूहों उत्कर्ष स्व-सहायता समूह, ग्रामीण कोटा स्व-सहायता समूह एवं सत्या स्व-सहायता समूह हैं। इन समूहों का नियंत्रण बेला बाई पति रामप्रसाद सिंह द्वारा किया जाता है।उक्त बेला बाई ने हमें यह कहकर अंगूठा लगवाया था कि समूह में सदस्य बनने से हमें मदद एवं लाभ मिलेगा। किंतु अब पता चला है कि बेला बाई ने हमारे नाम एवं अंगूठे का दुरुपयोग कर सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड नामक कंपनी से लाखों रुपये का ऋण ले लिया है, जबकि हमने स्वयं कोई ऋण नहीं लिया है और न ही हमें इसकी कोई जानकारी थी।वर्तमान में उक्त कंपनी के कर्मचारी हमें ऋण की वसूली के लिए नोटिस दे रहे हैं एवं जबरदस्ती पैसा मांग रहे हैं, जिससे हमें निरंतर परेशान किया जा रहा है। इससे हमारे घरों में तनाव एवं झगड़े की स्थिति बनी हुई है। हम सभी मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाती हैं तथा हमें यह भी नहीं पता कि हमारे नाम से कितना ऋण लिया गया है।जब हमने बेला बाई का पता लगाने का प्रयास किया तो वह अपने पति रामप्रसाद सिंह सहित गांव से फरार हो गई है। बेला बाई एवं रामप्रसाद सिंह के विरुद्ध तथा सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड द्वारा हमारे नाम से किए गए लेन-देन की अलग-अलग जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही, हमारे नाम पर जबरदस्ती थोपे गए इस ऋण को रद्द कराने एवं संबंधित दोषी से राशि वसूल कर कंपनी को जमा कराने की कार्यवाही की जाए


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles