25 में उत्तर प्रदेश के 48 अपराधी मारे:डीजीपी/ मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं

Share

चीन का मध्यस्थता का दावा चिंताजनक, सरकार स्पष्टता दे : कांग्रेस

नयी दिल्ली: 31 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता संबंधी चीन का दावा चिंताजनक है और ऐसे में सरकार के स्तर पर इसमें स्पष्टता आनी चाहिए।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने 10 मई, 2025 को ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया था। वह यह दावा कम से कम सात अलग-अलग देशों में, विभिन्न मंचों पर, 65 बार कर चुके हैं।”

Imageअयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश और विश्वभर के भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ  48 अपराधी मारे गए : डीजीपी

लखनऊ: 31 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बुधवार को यहां बताया कि 2025 में राज्य पुलिस के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में 48 कथित बदमाश मारे गए। यह आंकड़ा पिछले आठ सालों में सबसे ज्यादा है।कृष्ण ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वर्ष 2025 में भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और इस दौरान पुलिस के साथ 2739 मुठभेड़ों में कुल 48 अपराधी मारे गए।उन्होंने बताया कि यह पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा संख्या है। उनके मुताबिक, वर्ष 2025 में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में 3153 अपराधी जख्मी भी हुए हैं।शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में पुलिस के साथ कुल 16,284 मुठभेड़ें हुई हैं जिनमें 266 अपराधी मारे गए हैं और 10,990 घायल हुए हैं।

 

मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं, जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 तक

शहडोल : बुधवार, दिसम्बर 31, मध्यप्रदेश में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार मतदाता के रूप में अपने नाम की जांच कर समय-सीमा में आवश्यक दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। प्रारूप निर्वाचक नामावली voters.eci.gov.in, ceoelection.mp.gov.in एवं ECINet App पर उपलब्ध है। मतदाताओं को सर्वप्रथम अपना नाम प्रारूप सूची में अवश्य जांचना चाहिए। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में प्रत्येक कार्यदिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहेंगे। उनके माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने/आपत्ति दर्ज करने तथा संशोधन से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के साथ घोषणा-पत्र (Annexure-IV) प्रस्तुत करना अनिवार्य है। वहीं, यदि कोई मतदाता राज्य से बाहर से स्थानांतरित होकर आया है, तो उसे फॉर्म-8 के साथ भी घोषणा-पत्र देना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने पर मतदाताओं को BLO से पावती प्राप्त करना न भूलने की सलाह दी गई है। दावे-आपत्तियों के निराकरण तथा गणना पत्रक के आधार पर तैयार प्रारूप निर्वाचक नामावली की पात्रता प्रविष्टियों की जांच के उपरांत, कतिपय निर्वाचकों को नोटिस जारी कर सुनवाई 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक की जाएगी। नोटिस की तामीली के बाद संबंधित मतदाता को निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा। फॉर्म-6, फॉर्म-6A, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 मतदाता वेबसाइट से डाउनलोड, BLO से, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन सुविधा voters.eci.gov.in, ceoelection.mp.gov.in एवं ECINet App पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ECINet App द्वारा: गूगल प्ले-स्टोर से ECINet App डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर एवं प्राप्त OTP से रजिस्ट्रेशन करें। Voters Services सेक्शन में जाकर Voters Registration पर क्लिक करें। फॉर्म-6 घोषणा-पत्र (Annexure-IV) के साथ भरें। Voters Portal द्वारा https://voters.eci.gov.inपर जाएं। मोबाइल नंबर एवं OTP से साइन-अप करें। New Voters Registration टैब पर क्लिक कर फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र (Annexure-IV) भरें। मतदाता जागरूकता अभियान के संदेश “कोई मतदाता छूट न जाए” के साथ नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए 1950 हेल्पलाइन, ceoelection.mp.gov.in/CEOMPElections, @ceompelections तथा /ceompelections/CEOMPSVEEP पर संपर्क किया जा सकता है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles