
प्रयागराज,
समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार प्रयागराज माघ मेले में जाने से रोकने और शिष्यों के साथ मारपीट करने से दुखी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है। बता दें पालकी यानी रथ यात्रा रोके जाने के विरोध में शंकराचार्य धरने पर बैठे हैं, जहां पुलिस उन्हें छोड़ गई थी। वे अपने पंडाल में पूरी रात ठंड में धरने पर बैठे रहे। 20 घंटे से अन्न ग्रहण नहीं किया है। पानी भी नही पिया। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाएगा, तब तक गंगा स्नान नहीं करूंगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने बताया कि शंकराचार्य ने कल से कुछ भी नहीं खाया है। कोई प्रशासनिक अधिकारी भी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। सुबह उन्होंने अपनी पूजा और दंड तर्पण उसी स्थान पर किया। वहीं, मौनी अमावस्या पर 4 करोड़ 52 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। हर्षा रिछारिया ने कहा कि मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य के साथ जो कुछ भी हुआ है। वह गलत और दिल दहला देने वाला है। मैं मानती हूं कि पुलिस-प्रशासन की अपनी जिम्मेदारी है, लेकिन हम कैसे भूल जाते हैं कि हम जिस देश में रहते हैं और हमारी संस्कृति और धर्म में संत और नारी सम्मान सर्वोपरि है। आज शंकराचार्य के कितने शिष्य हैं। जो उनको पूजते हैं। आज आपने उनसे विवाद कर लिया। उनके शिष्यों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। ब्राह्मणों की शिखाओं को पकड़कर घसीटा। यह बहुत ज्यादा निंदनीय है। मैं चाहती हूं कि इस पर सरकार तुरंत एक्शन ले। शंकराचार्य की ये बेटी उनके साथ है।
रुपया 14 पैसे टूटकर 90.92 प्रति डॉलर पर बंद
मुंबई: 19 जनवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर 90.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 91 के स्तर को पार कर गया था। वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा निकासी में तेजी से घरेलू मुद्रा दबाव में रही।एक महीने में यह दूसरा मौका है जब रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91 के स्तर के पार गया है।
नागपुर,समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसारकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने की वकालत कर कहा कि जब चीजें सुचारू रूप से चलने लगें, तब पुरानी पीढ़ी को पीछे हट जाना चाहिए। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ये बात कही। विदर्भ-खासदार औद्यौगिक महोत्सव का आयोजन एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) के अध्यक्ष आशीष काले द्वारा किया गया था।
इन्दौरसमाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इन्दौर में जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की कोर्ट ने जल और वायु के प्रदूषण को लेकर कतिपय फैक्टियों द्वारा किए जा रहे अधिनियम के उल्लंघन पर स्वत संज्ञान याचिका की सुनवाई करते सक्षम प्रदूषण अनुमति लिए बिना संचालित हो रही औद्योगिक इकाइयों के मामले को गंभीर बताते हुए मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागों द्वारा समन्वित और त्वरित कार्रवाई कराई जाए तथा इस प्रकरण के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को केस का प्रभारी नियुक्त किया जाए। कोर्ट ने कहा कि यह मामला मप्र जल प्रदूषण निवारण अधिनियम और वायु प्रदूषण निवारण अधिनियम के खुले उल्लंघन से जुड़ा है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
कांग्रेस ने चंद्रचूड़ पर प्रहार किया, भाजपा का विपक्षी दल पर न्यायपालिका को निशाना बनाने का आरोप
नयी दिल्ली: 19 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने जमानत के संदर्भ में पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहते हुए उन्हें ‘‘सही चीज’’ करने से किसने रोका था।कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि उमर खालिद की जमानत याचिका 2023 में दायर की गई थी, लेकिन जब चंद्रचूड़ प्रधान न्यायाधीश थे तब इस पर 10 से अधिक बार सुनवाई स्थगित की गई थी।

