धनपुरी थाना क्षेत्र,गौ हत्या कर गौमांस का अवैध कारोबार;रंगे हाथ पकड़ाया अंसार

शहडोल
जिले में गौ हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनपुरी थाना क्षेत्र के बुढारका (बुढ़ार) इलाके में मोहम्मद अंसार अंसारी (निवासी भुतहीटोला, बुढ़ार थाना) और सिंहपुर निवासी अज्जू अंसारी मिलकर गौ हत्या कर गौमांस का अवैध कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नीलकंठ मंदिर के पीछे जंगल में मौके से दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। एक आरोपी मोहम्मद अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अज्जू फरार हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल से प्लास्टिक के डिब्बों और बोरों में पैक किया गया गौमांस जब्त किया। पूछताछ में पता चला कि गौमांस को स्थानीय बिरयानी सेंटरों तक सप्लाई किया जा रहा था। मामले में गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी अज्जू की तलाश में जुटी है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।
स्थानीय नागरिकों और गौरक्षकों ने लंबे समय से इस क्षेत्र में गायों की तस्करी पर नजर रखी हुई थी। शहडोल में ऐसी घटनाएं आम बताई जाती हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब अपराधी पैकिंग के दौरान रंगे हाथ पकड़े गए। सूत्रों का कहना है कि यदि पुलिस पूरी ईमानदारी और सख्ती से जांच करेगी, तो बड़े माफिया नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। अन्यथा, कुछ दिनों की चर्चा के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गौ हत्या जैसे संवेदनशील मामलों में गंभीरता दिखाते रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
यह घटना गौ रक्षा के मुद्दे को फिर से गरमा रही है। इसी बीच, प्रयागराज के माघ मेले में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार का विवाद चर्चा में है। उन्हें संगम स्नान नहीं करने दिया गया और प्रशासन द्वारा ‘शंकराचार्य’ होने का प्रमाण मांगा गया, जिसके विरोध में उन्होंने नाराजगी जताई। शंकराचार्य का आरोप है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वे गौ हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश सरकार से चुनौती देते हुए कह चुके हैं कि गौ हत्या रोककर गाय को राज्य पशु घोषित किया जाए, तभी हिंदू होने का प्रमाण मिलेगा।
हिंदू समाज का प्राथमिक कर्तव्य गौ माता की रक्षा करना है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ जरूरी है, ताकि गौ तस्करी और हत्या की घटनाओं पर लगाम लग सके। शहडोल पुलिस से अपेक्षा है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर न्याय सुनिश्चित करे।
- Advertisement -