
प्रधानमंत्री ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बात कीप्रधानमंत्री ने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की।इस बात-चीत के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल के घटनाक्रमों के बारे में भारत की चिंताओं से उन्हें (बेंजामिन नेतन्याहू) अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुश्मनी जल्द खत्म करने की आवश्यकता पर भारत की स्थिति को फिर से दोहराया।02 MAR 2026PIB Delhi
रुपया भारी गिरावट के साथ 91.50 प्रति डॉलर परमुंबई: दो मार्च (भाषा) अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के कारण वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की धारणा प्रबल होने से सोमवार को रुपया 42 पैसे की भारी गिरावट के साथ 91.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इन सैन्य हमलों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और अमेरिकी मुद्रा की मांग में तीव्र वृद्धि हुई है।
केशव मौर्या ने किया अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन
वाराणसी,समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार।
प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और बटुक की चोटी खींचने का मामला थम नहीं रहा है। सीएम योगी की तल्ख टिप्पणियों के बीच एक बार फिर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शंकराचार्य का समर्थन किया है। सोमवार को काशी पहुंचे डिप्टी सीएम मोर्या ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सर्वोपरि हैं और पूज्य हैं। वह जहां भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। वहीं उन्होंने दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ढोंगी बताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोर्या ने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है वे भगवान शंकराचार्य हैं, वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं स्वयं उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गौहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। गौ रक्षा के मुद्दे पर विपक्ष को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। हमारी सरकार गौ माता के प्रति अटूट आस्था रखती है और प्रदेश में किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं है कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके।
अमेरिका और इजराइल के खिलाफ पुतला फूंका।
नई दिल्ली समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार दिल्ली के जोर बाग में शिया समुदाय ने अयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक जताते हुए अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी कर ट्रंप का पुतला फूंका। राजधानी दिल्ली के जोर बाग इलाके में 1 मार्च को सैकड़ों शिया समुदाय के लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए। यह मार्च दरगाह शाह-ए-मरदान से शुरू होकर करबला, जोर बाग तक पहुंचा, जहां ईरान के सर्वोच्च नेता अयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया गया। इस मार्च में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। सबकी ही आंखें नम थीं और चेहरों पर गहरा गुस्सा साफ दिख रहा था। मार्च में पहुंचे लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले जलाने के साथ उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गहरा दुख और आक्रोश जाहिर किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या और उसके बाद हुए अमेरिकी-इजराइली हमलों के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बरतने को कहा है। प्रो-ईरान और एंटी-ईरान गुटों की हर हरकत पर पैनी नजर रखी जा रही है। भारतीय धरती का इस्तेमाल किसी भी विदेशी गुट द्वारा युद्ध के मैदान के रूप में न हो, यह तय करने के लिए दिल्ली स्थित दूतावासों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने अमेरिकी और इजरायली दूतावासों, वाणिज्य दूतावासों, यहूदी संस्थानों और विदेशी पर्यटकों के जमावड़े वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा तैनात करने का निर्देश दिया है। ईरानी सांस्कृतिक केंद्रों को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस को सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, विस्फोटकों की जांच करने और अफवाहों या फेक न्यूज को तुरंत रोकने के सख्त आदेश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मकसद है कि किसी भी हाल में विदेशी मिशनों की सुरक्षा में कोई चूक न हो और भारतीय धरती पर कोई अप्रिय घटना न हो।

