
अखबार दैनिक जनसत्ता के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओरसे शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्तकिया है। राजेश्वरी सुबे एम और अकांश ढुल दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शीर्ष पांच में चार पुरुष और एक महिला शामिल है. आयोग ने बताया कि958 उम्मेदवारी (659 पुरुष और 299 महिलाएं) ने परीक्षा में सफलता हासिल किया है और इसे विभिन्न के सिविल नियुक्त वी अनुसंसित किया गया हैराजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान (एस), जोधपुर किया हरियाणा के अकांश दुल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एसआरसीसी कालेज से बीकाम किया है और उन्होंने कामर्स व अकाउंटेंसी वैकल्पिक विषय के साथ तीसरा स्थान हासिल
किया। चौथे स्थान पर रहे राघव झुनझुनवाला ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएस (आनर्स) अर्थशास्त्र किया है और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अर्थशास्त्र वैकल्पिक विषय चुना था। ईशान भटनागर ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली
से बीए एलएलबी (आनर्स) किया है। उन्होंने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) सहित अन्य सेवाओं के अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिवर्ष तीन में आयोजित चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार की जाती है। 25 मई, 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 5,76,793 उम्मीदवार बैठे थे जबकि 9,37,876 ने आवेदन किया था। पिछले वर्ष अगस्त में आयोजित हुई मुख्य परीक्षा के लिए कुल 14,161 उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए थे। वहीं, साक्षात्कार के लिए 2,736 उम्मीदवार योग्य पाए गए थे। आयोग ने एक बयान में कहा कि 348 अनुशंसित प्रतिभागियों की उम्मीदवारी को अस्थायी रखा गया है जबकि दो उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली 1.087 रिक्तियों की घोषणा की थी।

