रुपया टूटकर 93.49 प्रति डॉलर पर / ब्रिक्स देशों के साझा बयान में ईरान पर हुए हमले की निंदा /सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक करने अभिव्यक्ति आजादी पर गंभीर हमला

Share

श्रीलंका ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी थी : राष्ट्रपति दिसानायके

कोलंबो: 20 मार्च (भाषा) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने संसद को बताया कि सरकार ने मार्च की शुरुआत में अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को देश के दक्षिण-पूर्व स्थित मत्ताला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।दिसानायके ने कहा कि जिबूती स्थित अमेरिकी अड्डे से दो युद्धक विमानों ने चार और आठ मार्च को श्रीलंका आने की अनुमति मांगी थी, लेकिन दोनों अनुरोध अस्वीकार कर दिए गए।

दिल्ली,(ईएमएस)। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले दिनों ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत में ब्रिक्स के साझा बयान में अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले की निंदा की और ब्रिक्स देशों की एकजुटता की मांग की थी। ब्रिक्स की अध्यक्षता वर्तमान में भारत के पास है। नई दिल्ली को सभी ब्रिक्स देशों की सहमति से साझा बयान तैयार करना है। इसमें मुश्किलें है कि ब्रिक्स के कई देश ईरान-इजराइल युद्ध में प्रभावित हैं। 

सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक करने अभिव्यक्ति आजादी पर गंभीर हमला

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जनता के मुद्दे उठाने वाले विभिन्न अकाउंट्स को ब्लॉक करने, उनका कंटेंट हटाने और क्रिएटर्स पर कार्रवाई को अभिव्यक्ति की आजादी पर गंभीर हमला बताया है। उल्लेखनीय है अब विभिन्न मंत्रालयों को सोशल मंडिया कंटेंट की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। जिसके तहत अन-सोशल, झूठे, अफवाह फैलाने वाले कंटेंट को ब्लॉक करने को शक्ति विभिन्न मंत्रालयों को दी जाएगी। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की आलोचना और जन मुद्दों को उठाने वाली आवाज़ों को व्यवस्थित तरीके से दबाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक्स (ट्विटर) पर कई ऐसे अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया, जो सरकार की विफलताओं को उजागर करते थे और आम लोगों के मुद्दे उठाते थे। 4 पीएम चैनल के दोबारा सस्पेंड होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह कई यूट्यूब चैनल्स सस्पेंड किए गए हैं।

रुपया टूटकर 93.49 प्रति डॉलर पर 

मुंबई (ईएमएस)। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 60 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती एवं विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से घरेलू मुद्रा दबाव में है।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles