रुपया टूटकर 93.96 प्रति डॉलर/ शंकराचार्य पर पॉक्सो-एक्ट:हाईकोर्ट से राहत, बयान देने पर लगाई रोक/हम ‘दलाल राष्ट्र’ नहीं: सरकार/

Share

रुपया 20 पैसे टूटकर 93.96 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद

मुंबई: 25 मार्च (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 20 पैसे टूटकर अपने नए रिकॉर्ड निचले स्तर 93.96 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से निवेशक चिंतित हैं।

शंकराचार्य पर पॉक्सो-एक्ट:हाईकोर्ट से राहत, बयान देने पर लगाई रोक

प्रयागराज,(ईएमएस)। ... यौन शोषण के गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। इसी मामले में उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी को भी कोर्ट से राहत मिली है। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में दोनों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किया, जिसमें शिकायतकर्ता और याचियों, दोनों पक्षों को मीडिया के सामने इस मामले में कोई भी बयान देने से परहेज करने को कहा गया है। यह मामला प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज किया गया था, जहां पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत शंकराचार्य और उनके शिष्य समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई विशेष पॉक्सो अदालत के आदेश के बाद की गई थी, जो आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर सुनवाई के पश्चात जारी हुआ था। गिरफ्तारी की आशंका के चलते ही आरोपियों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी।

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सीआईडी से संपर्क किया था, नहीं की एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु,(ईएमएस)। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की शिकायत पर दर्ज हुई है। उन्होंने हादसे को आपराधिक साजिश बताया है। उन्होंने एफआईआर में पांच मुख्य आरोप लगाए हैं। रोहित ने कहा कि उन्होंने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन, बारामती पुलिस और महाराष्ट्र सीआईडी से संपर्क किया, लेकिन कहीं भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने 23 मार्च को बेंगलुरु में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई। जहां अपराध हुआ है उसे छोड़कर देश के किसी भी थाने में उस अपराध की एफआईआर दर्ज कराई जाती है तब उसे जीरो एफआईआर कहते हैं। इसे फिर संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है। कर्नाटक पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे महाराष्ट्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है

प्रधानमंत्री ने युद्ध जल्द खत्म करने पर जोर दिया, हम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र’ नहीं: सरकार

नयी दिल्ली: 25 मार्च (भाषा) सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है।सूत्रों का कहना है कि सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष में कथित मध्यस्थता के संदर्भ में पाकिस्तान को ‘‘दलाल’’ राष्ट्र करार दिया।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles