
तीसरी संतान-हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इंकार : 10 साल देर से दाखिल याचिका खारिज
जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायाधीश प्रदीप मित्तल की संयुक्तपीठ ने दो से अधिक संतान होने के आधार पर की गई एक कर्मचारी की बर्खास्तगी को सही ठहराते हुए मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। लगभग 10 साल के बिलंब से दायर उक्त याचिका को निरस्त करते हुए पने आदेश में संयुक्तपीठ ने कहा कि सेवा शर्तों का उल्लंघन होने पर राहत नहीं दी जा सकती। रीवा जिले के ग्राम पड़रिया निवासी बृजलाल साकेत की ओर से दायर याचिका में आवेदक ने अपनी बर्खास्तगी को चुनौती दी थी। प्रकरण के मुताबिक याचिकाकता को 20 जनवरी 2015 को रीवा जिला न्यायालय में ड्राइवर पद पर अस्थायी नियुक्ति मिली थी। उक्त नियुक्ति आदेश में स्पष्ट शर्तइ थी कि दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए। नौकरी के महज 89 दिनों के भीतर ही तीसरी संतान होने के आधार पर 3 दिसंबर 2015 को याचिकाकता की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके बाद याचिकाकर्ता रोज़गार की तलाश में सूरत चला गया और मजदूरी करने लगा। बाद में याचिकाकर्ता को वर्ष 2018 में उच्च न्यायालय के एक फैसले की जानकारी मिली, जिसमें तीसरी संतान के बावजूद पुनर्बहाली का आदेश दिया गया था। इसी आधार पर उसने वर्ष 2025 में उक्त याचिका दायर की। याचिका पर सुनवाई के दौरान अनावेदकों की ओर से अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने पक्ष रखा। न्यायालय ने मामले में दोनां पक्षें की दलीलें सुनने और सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद अपने आदेश में कहा कि नियुक्ति आदेश में दो से अधिक संतान पर स्पष्ट प्रतिबंध था। याचिकाकर्ता इस शर्त का उल्लंघन कर रहा था। लिहाजा कर्मचारी की बर्खास्तगी उचित मानी जाएगी। इसके अलावा याचिकाकता की बर्खास्तगी 2015 में हुई और उसकी ओर से याचिका वर्ष 2025 में दायर की गई।
यूनिवर्सिटी पर हमला,13 लोगों की मौत
तेहरान,(ईएमएस)। ईरान के साथ इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में सोमवार को हवाई हमलों में तेहरान की एक यूनिवर्सिटी पर हमला किया गया। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। हमले के कारण रात भर धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। घंटों तक, रुक-रुककर, नीचे उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज़ें सुनाई दीं। इसके साथ ही कैंपस के पास मौजूद एक प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यूनिवर्सिटी परिसर में किस चीज को निशाना बनाया था।दुबई: इजराइल और अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं। होर्मुज जलडमरुमध्य खोलने के लिए ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई समयसीमा नजदीक आने के बीच मध्यस्थों ने युद्धविराम का नया प्रस्ताव पेश किया है।
दो महीने बाद हैंडबुक के लिए जमीनी स्तर पर शुरु होगा काम
नई दिल्ली,(ईएमएस)। जनगणना का पहला चरण खत्म होने के दो महीने बाद स्थानीय निकायों के सरकारी अधिकारी 784 जिलों में नागरिक सुविधाओं के बारे में आंकड़े इकट्ठा करेंगे, ताकि देश की जिला जनगणना हैंडबुक (डीसीएचबी) तैयार की जा सके। भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि वे जनगणना-2027 का पहला चरण पूरा होने के दो महीने बाद इस हैंडबुक के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू करें और इसे 30 दिनों में पूरा कर लें। इस हैंडबुक में स्कूल, अस्पताल, जलनिकासी व्यवस्था, बिजली कनेक्शन, सड़कें, बैंक और दर्जनों अन्य सुविधाओं का रिकार्ड होगा। आजादी के बाद 1951 में हुई पहली जनगणना के बाद से लगातार प्रकाशित हो रही इस हैंडबुक को तैयार करने के तरीके में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार आंकड़े मोबाइल एप के जरिये इकट्ठा किया जाएंगे। 9 क्षेत्रों के आंकड़े किए जाएंगे। यह हैंडबुक देश के सभी 784 जिलों के लिए अलग-अलग तैयार की जाती है, जिससे यह हर गांव और शहर के नागरिक बुनियादी ढांचे का पूरा रिकॉर्ड होता है। ग्राम निर्देशिका में नौ क्षेत्रों के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
विवाद:सीएम पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट-पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई
गुवाहाटी,(ईएमएस)। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा विवाद पवन खेड़ा के लगाए गए आरोपों से जुड़ा है, जिन्होंने दावा किया था कि सीएम हिमंता सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट हैं। विदेशों में उनका व्यापार है जिसका खुलासा नहीं किया गया है। आमतौर पर जब आप फर्जी दस्तावेजों के साथ जनता के सामने कोई मुद्दा उठाते हैं, तो उस पर धाराएं लागू होती हैं। बेशक नए बीएनएस में भी इसके लिए प्रावधान मौजूद हैं। हिमंता ने कहा कि कल मेरी पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है और मुझे यकीन है कि पुलिस कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी। उन्होंने पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मदद क्यों ली? तो हमारे बारे में जो कुछ भी कहा गया है, हम उसके लिए कोर्ट जाएंगे, हर बात के लिए लेकिन मेरा आरोप यह है कि पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा है। हमें कांग्रेस के ही एक अंदरूनी सूत्र से पता चला था कि कुछ ऐसा होने वाला है। तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई इतने निचले स्तर तक क्यों गिर गए?
कोतमा हादसे 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख और रेडक्रॉस से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये और रेडक्रॉस से 50-50 हजार रुपये राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिजन के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र में एक लॉज भवन ध्वस्त होने की दुखद घटना के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे तथा प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। उल्लेखनीय है कि इस दुखद घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा। जल के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

