
जस्टिस वर्मा का इस्तीफा: महाभियोग के बीच मिले जले हुए नोट
दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यरत जस्टिस यशवंत वर्मा ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। यह मामला मार्च 2025 को उनके आधिकारिक आवास लुटियंस दिल्ली में भारी मात्रा में जले हुए कैश बरामद हुआ। यह इस्तीफा उनके खिलाफ संसद में चल रही महाभियोग की कार्यवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच आया है।, दिल्ली स्थित जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास पर आग बुझाने पहुँचे दमकल विभाग के कर्मचारियों को वहां एक कमरे में भारी मात्रा में जले और अधजले ₹500 के नोट मिले थे। जांच में यह राशि करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई थी। सूत्रों के अनुसार, जले हुए नोट एक स्टोर रूम में पाए गए थे, जो कि सर्वेंट क्वार्टर के पास था। उस समय जस्टिस वर्मा और उनकी पत्नी भोपाल में मौजूद थे। ऐसी जानकारी मिली है कि वहां पर एक बड़ी मात्रा में नकद का होना शक में है। इस खुलासे के बाद जस्टिस वर्मा को महाभियोग प्रक्रिया का सामना करना पड़ा।विवादों में घिरे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिससे उनके खिलाफ जारी महाभियोग की कार्यवाही निष्प्रभावी हो गई है।पिछले साल न्यायमूर्ति वर्मा के आवास से जली हुई नोटों की गड्डियां बरामद होने के बाद से वह आलोचनाओं का सामना कर रहे थे।
असम में सबसे अधिक 85.91 प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली,(ईएमएस)। देश के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान देखने को मिला। असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे लोकतंत्र के प्रति लोगों की मजबूत भागीदारी बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार असम में राज्य गठन (1950) के बाद पहली बार सबसे अधिक 85.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में 84.7 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि असम राज्य की 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। 35 में से 26 जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। साउथ सलमारा मनकचर जिले में सर्वाधिक 95.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में सबसे कम 75.25 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

