सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री/दुर्भाग्य; एक झटके ने हाथ से छीन लिया बच्ची को

Share

टक्कर से कार में महिला की गोद में बैठी दो साल की बच्ची खिड़की से बाहर गिरी, मौत

नयी दिल्ली: 14 अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक एसयूवी वाहन ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार महिला की गोद में बैठी दो वर्षीय बच्ची गाड़ी से बाहर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इस कार में बच्ची, उसकी मां और चार अन्य लोग यात्रा कर रहे थे।

बिहार: सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी

पटना: 14 अप्रैल (भाषा) बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री  पद से इस्तीफा देंगे. राज्य के सबसे लंबे समय तक ...  बिहार में मंगलवार को सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि बिहार में बनने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।कुमार लोकभावन में महज सात मिनट ही रुके।

48 वर्षों बाद मंदिर के भीतरी रत्न भंडार कक्ष को खोला गया

  पुरी,( जगन्नाथ मंदिर  (ईएमएस)। ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में स्थित रत्न भंडार को लेकर एक बार फिर रहस्य और जिज्ञासा का माहौल बन गया है। लगभग 48 वर्षों बाद मंदिर के भीतरी रत्न भंडार कक्ष को खोला गया है, जहां रखे बहुमूल्य आभूषणों और खजाने की गिनती का कार्य जारी है। मंदिर से जुड़े पुजारियों और उनके वंशजों का दावा है कि इस रत्न भंडार में सोने, चांदी और हीरे-जवाहरात का विशाल भंडार मौजूद है। साथ ही मंदिर परिसर में कई खुफिया चैम्बर और एक गुप्त सुरंग होने की भी चर्चा लंबे समय से होती रही है। बताया जाता है कि वर्ष 2018 में एक बंद पड़े गुप्त तहखाने तक पहुंचने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय उसका दरवाजा खोलने के लिए चाबी नहीं मिल सकी। बाद में जुलाई 2024 में उस कक्ष को खोला गया, हालांकि अंदर मौजूद वस्तुओं को लेकर अब भी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अभिषेक बोले- चुनावी माहौल में ऐसी कार्रवाई से डर का माहौल बनता है, निष्पक्षता का नहीं

नई दिल्ली,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आई-पैक के डायरेक्टर और को-फाउंडर विनेश चंदेल को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली में पकड़ा। ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना हैं। राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए चुनावी रणनीति बनाती है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव से 10 दिन पहले हुई यह कार्रवाई निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठाती है।

नोएडा में फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन फिर शुरू डीजीपी ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही

नोएडा,(ईएमएस)। नोएडा में फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन फिर शुरू हो गया है। सेक्‍टर 70, 80 और 120 में पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने आ गए और पुलिस से झड़प हो गई। इन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मजदूरों को तितर बितर तो कर दिया, लेकिन लगता यह आंदोलन यहीं पर शांत नहीं होगा। पुलिस किसी भी तरह से लॉ एंड ऑर्डर को मेनटेन रखने की कोशिश कर रही है। एक बस पर पथराव करने की खबर है। उधर, हाईपावर कमेटी भी मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले सुबह 10 बजे से पहले तक नोएडा में माहौल थमा हुआ था। सोमवार को भड़की हिंसा के बाद मंगलवार को हालात सामान्य हैं। पुलिस-प्रशासन का पूरे शहर में सख्‍त पहरा है। 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles