पश्चिम बंगाल में तृणमूल-आतंक राज: राहुल/फोटोग्राफर रघु राय का निधन 

Share

पश्चिम बंगाल में है तृणमूल के आतंक का राज: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: 26 अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा पार्टी कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या कर दिये जाने की रविवार को कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस राजनीति के आगे नहीं झुकेगी, जो भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करती है।

जनगणना 2027 में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत अहम है: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: 26 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वर्तमान में जारी जनगणना केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है तथा इसमें सभी की भागीदारी अहम है।मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान लोगों द्वारा दी गई सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील की।

व्हाइट हाउस डिनर पार्टी में फायरिंग को लेकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी -ट्रंप ने बताया था भारत को नरक अब उन पर साधा जा रहा राजनीतिक तौर पर निशाना

नई दिल्ली,(ईएमएस)। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। इस घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुराने बयान पर तीखा पलटवार किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस देश ने भारत को ‘नरक’ कहा था, वह खुद गन हिंसा के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने अमेरिका में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे एक बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई देना बेहद चिंताजनक है। घटना के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका में बंदूक हिंसा एक पुरानी और गंभीर समस्या है, जिस पर हर बड़ी घटना के बाद चर्चा तो होती है, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि इस समस्या के कारण स्कूली बच्चों, निर्दोष नागरिकों और यहां तक कि राजनीतिक नेताओं की भी जान जा चुकी है। इस घटना के बहाने उन्होंने ट्रंप के उस बयान को भी याद दिलाया, जिसमें भारत और भारतीय प्रवासियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। प्रियंका ने कहा कि गन हिंसा से निपटने में विफलता के चलते अमेरिका खुद “नरक जैसा” बनता जा रहा है।

फोटोग्राफर रघु राय का निधन 

नई दिल्ली (ईएमएस)।... भारत के प्रसिद्ध और पद्मश्री सम्मानित फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पुत्र और फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, जो बाद में शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल गया था। 1942 में अविभाजित पंजाब (अब पाकिस्तान) में जन्मे रघु राय ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की और 1965 में ‘द स्टेट्समैन’ अखबार से जुड़े। वे देश-विदेश की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साक्षी रहे और अपनी तस्वीरों के जरिए इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। रघु राय ने भोपाल गैस त्रासदी सहित कई अहम विषयों पर काम किया और 18 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। उनकी कृतियां ‘टाइम’, ‘लाइफ’ और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रकाशित हुईं। उनके निधन से कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles