
मुंबई (ईएमएस)।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया 41 पैसे की गिरावट के साथ ही 94.61 पर बंद हुआ।
पीएम मोदी ने कहा, बंपर मतदान टीएमसी के खिलाफ लहर हरदोई
,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में इस बार मतदान “निर्भीक वातावरण” में कराया जा रहा है, जो बीते कई दशकों में अकल्पनीय था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बंगाल की जनता का आभार जताकर शेष मतदाताओं से भी उसी उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले की तरह दूसरे चरण में भी भारी मतदान हो रहा है और लंबी कतारें इस जनउत्साह को दिखाती हैं।
-चुनाव आयोग बोला- जहां टेप मिलने की शिकायत वहां दोबारा होंगे चुनाव
कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 61.11फीसदी वोट डाले जा चुके थे। वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम से छेड़छाड़, मारपीट, झड़प और नारेबाजी की घटनाएं सामने आई। बीजेपी का आरोप है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में ईवीएम में बीजेपी के बटन पर टेप लगाकर ब्लॉक किया गया। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में काले या सफेद टेप मिलने की शिकायत मिली है, वहां दोबारा चुनाव होंगे।
594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा -मोदी
हरदोई,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक यह दूरी तय करने में 11-12 घंटे लगते थे। बता दें एक्सप्रेस-वे करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत से पांच साल में बनकर तैयार हुआ है। इस हिसाब से एक किलोमीटर एक्सप्रेस-वे की औसत लागत करीब 62 करोड़ 87 लाख रुपए है।
राम-रहीम के तर्ज पर बलात्कारी आशा-राम की जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ा दी
जयपुर,(ईएमएस)। राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को तब पहली बार जमानत मिली थी। इससे पहले अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद उसने 30 अगस्त 2025 को सरेंडर किया था। बता दें नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अप्रैल 2018 से आजीवन कारावास की सजा आसाराम काट रहा है। करीब 12 साल की कैद के बाद पहली बार 7 जनवरी 2025 को उसे मेडिकल कारणों से अंतरिम जमानत दी गई थी।राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने आसाराम बापू की अंतरिम जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है। आसाराम की जमानत अवधि 6 मई को खत्म हो रही थी।आसाराम की ओर से दिल्ली से आए सीनियर वकील ने पैरवी की थी। राजस्थान सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक चौधरी ने दलील रखीं। पीड़िता की ओर से एडवोकेट पीसी सोलंकी ने पैरवी की।
ममता ने मतदान केंद्रों का दौरा किया, केंद्रीय बलों के भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया
कोलकाता: 29 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां मतदान जारी है और आरोप लगाया कि केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत था। मतगणना चार मई को होगी।

