पर्यावरण और आदिवासियों के खिलाफ बड़ा अपराध-राहुल/चलती कार में आग,पांच की मौत/गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, बढ़ोत्त्तरी को उन्होंने “चुनावी बिल”

Share

राजस्थान: चलती कार में आग लगी, पांच लोगों की मौत

जयपुर: 30 अप्रैल (भाषा) अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग जाने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को कल देर रात वाहन में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।’’पुलिस ने बताया कि सभी हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के निवासी थे और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका है। सीएनजी की मौजूदगी से भी आग और भड़क उठी, जिससे वाहन में सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला।मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है। मृतकों की पहचान संतोष, उनकी पत्नी शशि, उनकी मां पार्वती, बेटी रागिनी और साक्षी के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा के निवासी थे।उन्होंने बताया, ‘‘वाहन से केवल कंकाल बरामद हुए हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे।’

मई में लू चलने का पूर्वानुमान : आईएमडी

नयी दिल्ली: एक मई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मासिक पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मई में हिमालय के तराई क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है।

गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, बढ़ोत्त्तरी को उन्होंने “चुनावी बिल”

कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी

नई दिल्ली,(ईएमएस)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी और अब बढ़ रही है। राहुल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, इस बढ़ोत्त्तरी को उन्होंने “चुनावी बिल” करार दिया। उन्होंने बताया कि फरवरी से अब तक गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 1,380 रुपये का इजाफा हुआ है, यानी सिर्फ 3 महीनों में करीब 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सीधा असर चाय की दुकान, ढाबा, होटल, बेकरी और मिठाई की दुकानों पर होगा, जिससे आम लोगों की थाली महंगी होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चेतावनी देकर कहा कि गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लिखा कि पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी।आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, कमर्शियल सिलेंडर के बाद अब छोटू सिलेंडर को भी 261 महंगा किया है। चुनाव के दौरान जो कीमतें थमी हुई थीं, वो अब अचानक आसमान छूने लगी हैं। इस बढ़ोत्तरी से साफ है कि भाजपा को सिर्फ जनता के वोट से मतलब है, उनके दर्द से नहीं……भाजपा का जनता को रिटर्न गिफ्ट! यही है भाजपा का अच्छे दिनों का असली चेहरा है। वहीं गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार की घेराबंदी की है। उन्होंने लिखा कि, सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वहीं जानता है जो खुद ख़रीदकर खाता है, वे नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।खरगे, CM सिद्धारमैया ने कमर्शियल LPG सिलेंडर रिफिल की कीमतें बढ़ाने पर केंद्र की आलोचना कीबेंगलुरु/कलबुर्गी: (1 मई) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर रिफिल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और इसे महंगाई और कीमतों में स्थिरता को लेकर केंद्र सरकार के आश्वासनों की नाकामी बताया।शुक्रवार को कमर्शियल LPG की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी करते हुए 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 993 रुपये बढ़ा दिए गए। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह लगातार तीसरा मासिक इजाफा है।

ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट;सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर-पूर्व वायुसेना प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के नेता आरकेएस भदौरिया

नई दिल्ली,(ईएमएस)। ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर देश में राजनीतिक और रणनीतिक बहस तेज हो गई है। पूर्व वायुसेना प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के नेता आरकेएस भदौरिया ने इस परियोजना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भदौरिया ने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट केवल विकास का जरिया नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। हाल ही में राहुल गांधी ने इस परियोजना को पर्यावरण और आदिवासियों के खिलाफ एक बड़ा अपराध करार दिया था। उन्होंने दावा किया था कि 160 वर्ग किलोमीटर के वर्षावन और लाखों पेड़ों की कटाई से भारी विनाश होगा। हालांकि, इन दावों का जवाब देते हुए आरकेएस भदौरिया ने कहा कि यह नैरेटिव पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना से कुल वन क्षेत्र का केवल 1.78 प्रतिशत हिस्सा ही प्रभावित होगा। साथ ही, आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है, जिससे उनके लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे। ...भदौरिया ने इस मेगा-प्रोजेक्ट के सामरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें एक अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांस-शिपमेंट बंदरगाह, एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (नागरिक और सैन्य उपयोग हेतु), 450 मेगावाट का पावर प्लांट और करीब 6.5 लाख लोगों की क्षमता वाली एक नियोजित टाउनशिप शामिल है। यह परियोजना सामरिक दृष्टि से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत को स्ट्रेट ऑफ मलक्का और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे प्रमुख वैश्विक व्यापारिक मार्गों के बेहद करीब स्थापित करेगी। दुनिया का लगभग 25-30 प्रतिशत व्यापार इसी मार्ग से होता है और चीन का 75 प्रतिशत ऊर्जा आयात इसी रास्ते पर निर्भर है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की निगरानी क्षमता बढ़ेगी और चीन की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। वहीं, सैन्य विशेषज्ञों ने भी इस प्रोजेक्ट का समर्थन किया है।

मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को भारतीय रुपया 15 पैसे टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.03 पर पहुंचा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख से रुपया आज सुबह शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर 95.20 पर पहुंच गया।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles