बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’; व्यवस्था पर हमला करते हैं-सीजेआई/मुख्यमंत्री विजय ने तीन रुपये वृद्धि की कड़ी आलोचना ‘अस्वीकार्य’ बताया/

Share

दोपहर कारोबार में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.14 प्रति डॉलर पर

मुंबई: 15 मई (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को दोपहर कारोबार में पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी नीति निर्माताओं की सख्त टिप्पणियों के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 22 पैसे की गिरवट के साथ ही 95.86 पर बंद हुआ। रुपया आज सुबह 30 पैसे की गिरावट के साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.94 पर पहुंच गया। रुपये में ये गिरावट कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया संकट को लेकर निवेशकों की कमजोर धारणा के कारण आई है।

नई दिल्ली(ईएमएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपजे ईंधन संकट के बीच भारतीय उपभोक्ताओं पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। पिछले 48 घंटों के भीतर आम आदमी को दूध, सीएनजी और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में तीन बड़े झटके लगे हैं। घरेलू बजट पर बढ़ते इस दबाव ने रसोई से लेकर सफर तक, हर चीज को महंगा कर दिया है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रु प्रति लीटर से अधिक का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश भर में ईंधन के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। ईंधन के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में भी देश भर में 2 रु प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे इसका नया रेट 79.09 रु प्रति किलो हो गया है। मुंबई में यह दर 84 रु प्रति किलो तक जा पहुंची है। इससे ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन मालिकों पर बोझ बढ़ गया है। इससे पहले बुधवार को अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने दूध की कीमतों में 2 रु प्रति लीटर तक की वृद्धि की थी, जिसका असर चाय, दही और घी जैसे डेयरी उत्पादों पर भी पड़ना तय है।

पेट्रोल, डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी, सीएनजी 2 रुपये प्रति किलोग्राम हुई महंगी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की

चेन्नई 15 मई (भाषा)सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, 'नए युग' की  शुरुआत | डेली पायनियर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अस्वीकार्य’ बताया तथा इस बढ़ोत्तरी से समाज के विभिन्न वर्गों पर असर पड़ने का दावा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों का घाटा बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है।

कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं; व्यवस्था पर हमला करते हैं : सीजेआई सूर्यकांत

नयी दिल्ली: 15 मई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘‘कॉकरोच’’ से करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर व्यवस्था पर हमला शुरू कर देते हैं।सीजेआई सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा हासिल करने के लिए ‘‘प्रयासरत’’ रहने पर एक वकील को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की।

नीट यूजी परीक्षा दोबारा 21 जून  को 

नई दिल्ली,(ईएमएस)। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। पेपर लीक और धांधली के पुख्ता सबूत मिलने के बाद केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles