10 दिनों में तीसरी बार कीमतों में 87 पैसे प्रत लीटर बढ़ोतरी /मोदी ने ट्रंप को दी शुभकामना/चड्ढा, याचिका समिति का नया अध्यक्ष/

Share

पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र को घेरा

नई दिल्ली,(ईएमएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, वहीं डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में असली संकट नेतृत्व का है और यह बात अब सभी देशवासी समझ चुके हैं। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पेट्रोल अब हुआ 100 रुपए पार, अबकी बार…जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार। पेट्रोल-डीजल पर रोजाना 1000 रुपए करोड़ का केंद्रीय कर लगाकर बीजेपी का पेट नहीं भरा। अंतरराष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फायदा नहीं पहुंचाया, उन्हें जमकर लूटा। उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब संकट आया तो, चुनाव में जुट गए और चुनाव बाद त्याग का उपदेश दिया, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए। हमें बताया गया कि विदेशों के मुकाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी हम भारतीयों को सब ठीक है की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुंचा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खड़गे ने दावा किया कि इटली ने ईंधन पर एक्साइज कटौती की, जिससे उनकी जनता को राहत मिली। ऑस्ट्रेलिया ने उत्पाद शुल्क में कटौती की, जिससे नागरिकों के लिए पेट्रोल की कीमतें करीब 17 रुपए प्रति लीटर कम हुई। जर्मनी ने तेल पर कर कम किया, जिससे ईंधन की कीमतें 17–19 रुपए प्रति लीटर कम हो गईं। उन्होंने सवाल किया कि पीएम मोदी बताइए, इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है? आप इतने कंप्रोमाइज्ड क्यों हैं? उन्होंने दावा किया कि इस सरकार में नेतृत्व का संकट असली है, 140 करोड़ भारतीय अब ये समझ गए हैं।मुंबई (ईएमएस)। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की तेजी के साथ ही 95.96 पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपयास 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.18 पर पहुंच गया। 

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
 अमेरिकी विदेश मंत्री महामहिम श्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी।विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया।प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया।प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।23 MAY 2026  PIB Delhi
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने किया दावा

नई दिल्ली,(ईएमएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) बेहद कम समय में देश के अंदर चर्चा का विषय बन गई। इस बीच अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारत में नेपाल और श्रीलंका जैसी युवा क्रांति आएगी। इस चर्चा के बीच अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने दावा किया है कि भारत में भी इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन की तरह ही क्रांति जरूर आएगी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसका नेतृत्व कौन करेगा और यह कब आएगी। ये किसी को भी नहीं पता।

चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष

राज्यसभा सभापति ने किया समिति का पुनर्गठन, 10 सदस्यों को किया शामिल नई दिल्ली,(ईएमएस)। आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन करते हुए 10 सदस्यों को इसमें शामिल किया है। नई समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुबाशीष खुंटिया, रोंगवरा नरजारी और संदोष कुमार पी. को सदस्य बनाया गया है। पिटीशन कमेटी संसद की महत्वपूर्ण समितियों में से एक मानी जाती है। यह समिति नागरिकों द्वारा संसद के समक्ष प्रस्तुत याचिकाओं और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा कर अपनी सिफारिशें देती है। राघव आप से बिजेपी में हुए थे शामिल यहां बताते चलें कि राघव चड्ढा आप में रहते हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।   बीजेपी का दामन थाम लिया था। उनके साथ ही संदीप पाठक, राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल ने बिजेपी का दामन थामा था। याचिका समिति का क्या होता है काम संसद के उच्चसदन की याचिका समिति प्राथमिक कार्य के तौर पर सदन के सामने पेश की गई याचिकाओं की जांच करती है। इसके साथ ही समिति कार्यपालिका के कार्य से संबंधित विशेष सार्वजनिक शिकायतों अथवा सामान्य सार्वजनिक महत्त्व के मामलों की भी जांच करती है। समिति नागरिकों के लिए एक औपचारिक मंच के तौर पर भी कार्य करती है। जब सामान्य प्रशासनिक स्तर पर राहत नहीं मिलती तब शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों का समाधान इस समिति के माध्यम से करवा सकते हैं।

नई दिल्ली,(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेला के तहत देश के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डालकर कहा कि पूरी दुनिया आज भारत के युवाओं की क्षमता, उसकी तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था और तकनीकी प्रगति से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि भारत अब एक भरोसेमंद ग्लोबल सप्लाई चेन पार्टनर के रूप में उभर रहा है, जिसका सीधा और सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलने वाला है।

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles