उन्हें बता दीजिए,हम डरते नहीं हैं: कॉकरोचअभिजीत; शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

Share

सीजेपी संस्थापक अभिजीत ने जंतर-मंतर से भरी हुंकार, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

उन्हें बता दीजिए,हम डरते नहीं हैं: कॉकरोचअभिजीत 

नयी दिल्ली: छह जून (भाषा)  ...   सैकड़ों प्रदर्शनकारी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और इस दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से यह संदेश देने को कहा कि ‘‘हम डरते नहीं’’ है।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत ने जंतर-मंतर से भरी हुंकार, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा नई दिल्ली,(ईएमएस)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है। सोशल मीडिया पर प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय, वे अन्य कामों में लगे हैं, जैसे हमारे अकाउंट हैक करना और हमारी पोस्ट को डिलीट करवाना। आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस मंच से मिटा नहीं सकते उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जल्द ही प्रदर्शन में शामिल होंगे और उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब नहीं डरेगा। वहीं बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सुबह दिल्ली पहुंचे दीपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कॉकरोच जनता पार्ट के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं। इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे। स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। इसमें शामिल लोगों में ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा हैं। दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में जंतर-मंतर पर समर्थकों से मुलाकात को लेकर उत्सुकता व्यक्त की और उन्हें एक किताब और राष्ट्रीय ध्वज लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों से पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल देने आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन प्रेम और शांति के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा- मैं पहुंच गया। बता दें यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली एक ऑनलाइन मुहिम है। इस प्रदर्शन के जरिए सीजेपी नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी समेत कई भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए कविता पढ़कर उनका उत्साह बढ़ाया।

सीजेपी के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई,(ईएमएस)। कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। यह प्रदर्शन पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र से शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अभिजीत दीपके और सीजेपी आंदोलन पर कहा कि यह अच्छी बात है कि युवाओं ने एक मुद्दे पर आंदोलन खड़ा किया है। सरकार इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles