2 घंटे से अधिक इस्तेमाल वाले बच्चों में मानसिक बीमारी का खतरा/‘इंदौर डिक्लेरेशन’: किसान-केंद्रित वैश्विक घोषणापत्र/वायुसेना विमान दुर्घटनाग्रस्त ,पांच वायुसेना कर्मी शहीद

Share

सोशल मीडिया का एक दिन में दो घंटे से अधिक इस्तेमाल करने वाले बच्चों में मानसिक बीमारी का खतरा

मेलबर्न, 13 जून (द कन्वरसेशन) ब्रिटेन और अन्य देश 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया तक पहुंच को सीमित करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के उपायों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी हम इस बारे में बहुत कुछ नहीं जानते हैं कि प्रौद्योगिकी कम उम्र वालों के मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है।(नंदी विजयकुमार और सिल्विया सी लिन: डीकिन विश्वविद्यालय; सुसान एम सॉयर, मेलबर्न विश्वविद्यालय द्वारा)

इंदौर डिक्लेरेशन’: किसानकेंद्रित वैश्विक घोषणापत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि व्यापक विचार विमर्श के बाद जो संयुक्त घोषणा पत्र तैयार हुआउसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गयाचार नई संस्थागत पहलेंनेटवर्क और फोरम1. सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस ऑन एग्रोइकोलॉजी एंड रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पहली बड़ी पहल BRICS Network of Centres of Excellence on Agro-Ecology and Regenerative Agriculture की स्थापना है। दूसरी प्रमुख पहल BRICS Network on DigitalAgriculture की स्थापना है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भू-स्थानिक तकनीक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा आधारित कृषि समाधानों के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देगा।3. Global Forum on Farmers’ Rights in Seed Systemsतीसरी महत्वपूर्ण घोषणा Global Forum on Farmers’ Rights in SeedSystems की स्थापना से जुड़ी है, जिसका उद्देश्य किसानों के बीज संबंधी अधिकारों, देशी बीजों की विविधता और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा करना है।4. BRICS AgriN – Agro Input, Genetic Resources and Information Networkचौथी बड़ी पहल BRICS AgriN (Agro Inputs, Genetic Resources and InformationNetwork) की स्थापना है, जो सदस्य देशों के बीच कृषि आदानों, बीजों और अनुवांशिक संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करेगा।

वायुसेना का एक एएन-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच वायुसेना कर्मी शहीद

जोरहाट,(ईएमएस)।  ...असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक एएन-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच वायुसेना कर्मी शहीद हो गए। इस दर्दनाक हादसे में जहां पांच बहादुर जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए, वहीं सह-पायलट गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जीवित बचा हैं और उनका इलाज जारी है। यह घटना तब हुई जब विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ। वायुसेना ने दुखद घटना पर गहरा शोक जताकर शहीद हुए जवानों के नाम जारी किए हैं। इसमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के नाम शामिल हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles