शांति समझौते का स्वागत-संयुक्त राष्ट्र/सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का नजारा/नीट परीक्षा में मंत्री किरेन रिजिजू ने स्थित स्पष्ट की/कांग्रेस आगामी 17 जून सेसड़कों पर

Share

 

हरिद्वार,(ईएमएस)।...

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में आस्था का नजारा देखने को मिला। सुबह से ही हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिलाधिकारी और एसएसपी ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि करीब तीन सौ साल बाद ऐसा दुर्लभ योग बना है। ग्रहों की वर्तमान स्थिति, समवर्ती अमावस्या और ज्यादा मास का यह संयोग बना है। जहां-जहां नदियां और संगम हैं, वहां स्नान करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति घर पर ही है, तो वह स्नान के जल में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकता है और अपने पूर्वजों का स्मरण कर सकता है।

नई दिल्ली,(ईएमएस)। ...राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत अगले दो महीनों के अंदर अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान वह भारतीय मूल के लोगों और कई सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आयोजन हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) द्वारा भी किया जाएगा, जो आरएसएस इंटरनेशनल विस्तार है।

नीट परीक्षा में मंत्री किरेन रिजिजू ने स्थित स्पष्ट की/कांग्रेस आगामी 17 जून सेसड़कों पर

नई दिल्ली,(ईएमएस)। ...देश में नीट परीक्षा और सीबीएसई से जुड़े मुद्दों को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सरकार का रुख स्पष्ट किया है। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर विपक्ष और विभिन्न संगठनों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस तनावपूर्ण माहौल में एक विशेष साक्षात्कार के दौरान जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि यदि आज भाजपा विपक्ष में होती, तो क्या वह भी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगती? इस पर एक इंटरव्यू में रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि व्यवस्था को समझने में एक बुनियादी फर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी घोटाले या धोखाधड़ी में सीधे तौर पर मंत्री या उनके निजी स्टाफ की संलिप्तता होती है, तो निश्चित रूप से उसकी जिम्मेदारी मंत्री की बनती है। परंतु, जब किसी स्वायत्त संस्था के भीतर कोई तकनीकी या प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए वह संस्था ही सीधे तौर पर जवाबदेह होती है।कांग्रेस आगामी 17 जून से पेपर लीक, परीक्षाओं में विफलता और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने जा रही है। इस देशव्यापी अभियान की कमान स्वयं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संभालेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित एक विशाल छात्र सम्मेलन के जरिए इस आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे 10 जुलाई को इलाहाबाद (प्रयागराज), 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में बड़े छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर सरकार को घेरेंगे

गुटेरेस ने बातचीत को शांति समझौते तक ले जाने वाले पाक, कतर, तुर्की की तारीफ की

जेनेवा,(ईएमएस)।... संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका और ईरान एक शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। इस समझौते में तत्काल और स्थायी युद्धविराम, होर्मुज को फिर से खोलने और आगे की बातचीत की रूपरेखा तैयार करने की व्यवस्था है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में अहम कदम है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बयान में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने शांति समझौते तक ले जाने वाली बातचीत का समर्थन करने में पाकिस्तान, कतर, मिस्र, सऊदी अरब, तुर्की देशों की रचनात्मक भूमिका की तारीफ की। प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव गुटेरेस को उम्मीद है कि संबंधित पक्ष इस नई गति को आगे बढ़ाएंगे और संघर्ष के अंतिम समाधान की दिशा में अपने प्रयासों को दोगुना करेंगे। उन्होंने कहा है कि यूएन एक स्थायी और व्यापक शांति हासिल करने में संबंधित पक्षों का समर्थन करने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता हो गया है। इससे होर्मुज फिर से खुल जाएगा और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है, क्योंकि महीनों के तनाव ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को हिला दिया था और एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का डर पैदा कर दिया था। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। सभी को बधाई!

टीएमसी तोड़ने की साजिश गृह मंत्री ने रची : कांग्रेस

नयी दिल्ली: 15 जून (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने की साजिश गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रची गई और इस कदम का मकसद किसी भी तरह से लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाना है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी और जनता दल (यू) को इस प्रयास का विरोध करना चाहिए, क्योंकि अब राजग में उनका महत्व कम हो जाएगा।

रिकॉर्ड समुद्री तापमान, अलनीनो की वापसी से मछलियों और प्रवाल भित्तियों पर संकट

वाशिंगटन, 15 जून (द कन्वरसेशन) अल नीनो आधिकारिक रूप से लौट आया है। 2026 के अंत तक मौसम, जलवायु और समुद्री तापमान को प्रभावित करने वाले एक शक्तिशाली अल नीनो बनने की आशंका लगभग 67 प्रतिशत है।(डिलन अमाया: नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन)

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles