
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर रुख स्पष्ट करें सपा प्रमुख अखिलेश यादव: मुख्यमंत्री योगी
हाथरस: 28 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश खुद को धार्मिक साबित करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी खुलकर बोलना चाहिए।
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की
नयी दिल्ली: 28 जून (भाषा)
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) 20 जून से विरोध प्रदर्शन कर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।वांगचुक के अनशन शुरू करने पर जंतर-मंतर पर ज्यादातर युवाओं और छात्रों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। प्रदर्शन स्थल पर कई किसान नेता भी मौजूद थे। प्रदर्शन की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई।
एफएम रेडियो: समाचारों से दूर, संकट में फंसा, सुधारों की मांग कर रहा
नयी दिल्ली: 28 जून (भाषा) क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में एफएम रेडियो स्टेशन समाचार प्रसारित क्यों नहीं करते? या फिर आपके स्मार्टफोन में दूसरे देशों की तरह एफएम ट्यूनर ऐप क्यों नहीं होता? इसका जवाब है: सरकारी पाबंदियां।

