
कॉजपा ने नड्डा, राहुल सहित कई नेताओं से संपर्क साधा; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के समर्थन का किया आग्रह
नयी दिल्ली: 14 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने मंगलवार को कहा कि उसने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न दलों के नेताओं से संपर्क कर उनसे जंतर-मंतर आने और कथित नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं का समर्थन करने का आग्रह किया है।कॉजपा प्रवक्ता सौरभ दास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने और संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 9-10 जुलाई को विभिन्न नेताओं को कथित नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। यह विरोध-प्रदर्शन लगातार 25 दिन से जारी है।
चुनौतियों के बीच रियल एस्टेट में अदाणी प्रॉपर्टीज ने लगाई छलांग, चौथे स्थान पर पहुंची: रिपोर्ट
मुंबई: 14 जुलाई (भाषा) उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके परिवार की रियल एस्टेट संपत्ति में 72 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है। यह वृद्धि ऐसे साल में हुई है जो इस क्षेत्र के लिए अच्छा नहीं रहा और जिसमें ज्यादातर कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट देखी गई। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।अहमदाबाद स्थित अदाणी समूह की कंपनी अदाणी प्रॉपर्टीज का उल्लेख करते हुए ‘2026 ग्रोहे-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 150’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भारत के सबसे धनाढ़्य व्यक्ति, गौतम अदाणी, देश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट कारोबार खड़ा कर सकते हैं।’’अदाणी समूह कई साल से रियल एस्टेट कारोबार में है और कई शहरों में इसकी परियोजनाएं चल रही हैं।यह मुंबई में धारावी झुग्गी बस्ती इलाके का पुनर्विकास कर रहा है। इसमें महाराष्ट्र सरकार की एक छोटी भागीदारी है। इसके अलावा, मोतीलाल नगर जैसी अन्य बड़ी परियोजना पर भी काम जारी है।प्रणव अदाणी और राजेश अदाणी की अगुवाई वाली अदाणी प्रॉपर्टीज का मूल्यांकन पिछले साल 38,000 करोड़ रुपये बढ़कर 90,400 करोड़ रुपये हो गया।
वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पूरे देश में चलाए अभियान
खुफिया जानकारी के आधार पर गैर-कानूनी वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पूरे देश में चलाए गए अभियानों की एक श्रृंखला में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने देश भर में समन्वित अभियानों के दौरान 440 लुप्तप्राय/संरक्षित वन्यजीवों और लगभग 15 किलोग्राम हाथीदांत की वस्तुओं और हाथीदांत को जब्त किया है; और वन्यजीव तस्करी में शामिल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है।10.07.26 को, डीआरआई के अधिकारियों ने राजस्थान के सुजानगढ़ के पास हाथीदांत के गैर-कानूनी व्यापार में शामिल लोगों को पकड़ा। इस अभियान के परिणामस्वरूप लगभग 11 किलोग्राम हाथीदांत बरामद और जब्त किया गया। चार लोगों को पकड़ा गया और जब्त किए गए हाथीदांत के साथ वन विभाग को सौंप दिया गया, ताकि वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके। भारतीय हाथी (एलीफस मैक्सिमस) वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत सूचीबद्ध है, जो हाथियों और उनसे प्राप्त उत्पादों के व्यापार पर रोक लगाता है।13 JUL 2026 PIB Delhi
राम मंदिर में चोरी सुनियोजित थी, सरकार ने ट्रस्ट में अपने चुने हुए लोग बैठाए : अविमुक्तेश्वरानंद
बहराइच: 14 जुलाई (भाषा) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट में ‘‘अपने चुने हुए लोगों’’ को बैठाया ताकि कथित ‘‘चोरी’’ कराई जा सके।उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) उन्हें (आरोपियों को) ‘‘क्लीन चिट’’ देगा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य 15 एवं 16 जुलाई 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर
शहडोल मंगलवार, जुलाई 14, 2026 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य 15 एवं 16 जुलाई 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग अंतर सिंह आर्य शहडोल मंे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग अंतर सिंह आर्य 15 जुलाई 2026 को सांय 5 बजे अमरकंटक से प्रस्थान कर सांय 7 बजे शहडोल सर्किट हाउस पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग अंतर सिंह आर्य 16 जुलाई को प्रातः 9 बजे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण करेंगे, इसके पश्चात वे प्रातः 9ः15 बजे जिले के सांसद, विधायकगण, जनजातीय प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक संस्थाओं, वन अधिकार समिति एवं पेसा समिति के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होगेे। अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग अंतर सिंह आर्य प्रातः 10 बजे से युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा प्रातः 10ः30 बजे से सिकल सेल एनीमिया परीक्षण स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करेंगे। वे प्रातः 11 बजे से सांसद, विधायको के साथ बैठक करेंगे एवं प्रातः 11ः30 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजातीय आयोग अंतर सिंह आर्य मध्यान्ह 1ः30 बजे से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। अपरान्ह 3ः20 बजे से रेल्वे स्टेशन शहडोल से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
शहडोल. जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 15 एवं 16 जुलाई 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शहडोल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे रीवा हिनौती गौधाम से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सांय 6 बजे शहडोल पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री शहडोल पहुचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे। उप मुख्यमंत्री 16 जुलाई को सर्किट हाउस शहडोल में प्रातः 9 बजे आमलोगों से भेंट करेंगे। वे प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होगें। उप मुख्यमंत्री मध्यान्ह 12 बजे जय विलास होटल शहडोल में नईदुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में शामिल होगे। वे दोहपर 1ः30 बजे शहडोल से खैरहा ग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खैरहा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे ग्राम खैरहा से प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे होटल सूर्या इंटरनेशनल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे एवं अपरान्ह 4 बजे शहडोल से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

