शिक्षा मंत्री इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं , केंद्रीय मंत्रियों से कहा

Share

 प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा: कॉजपा ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (भाषा)  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, सरकार ने कहा-कल तक का वक्त दीजिए  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़े विवाद के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर ‘‘कोई समझौता नहीं हो सकता।

कॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने यहां विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जे. पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में ये मांगें रखीं।कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता।’’दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है।नड्डा ने कहा कि मंत्रियों ने कॉजपा के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी।उन्होंने कहा, ‘‘हम शनिवार को फिर बैठक करेंगे।’’

मेट्रो बंद किए बिना सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए: पीटीएफ

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को जंतर-मंतर के आसपास मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट फोरम’ (पीटीएफ) नामक संगठन ने सार्वजनिक परिवहन बंद किए बिना लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।संगठन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, “लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की कीमत लोगों को कभी भी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा गंवाकर नहीं चुकानी चाहिए।”

कॉजपा 20 जुलाई को कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए वेबसाइट शुरू करेगी

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए एक खास वेबसाइट शुरू करेगी। कॉजपा ने कहा कि वह इन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए अदालत का रुख करेगी।कॉजपा के प्रवक्ता सौरव दास ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रों के साथ मारपीट की और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ छेड़छाड़ की।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच लुटियंस दिल्ली में पैदल चलना कार्यालय पहुंचने का एक मात्र साधन बना

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली के लुटियंस इलाके में स्थित अपने दफ्तरों तक पहुंचने के लिए कभी दिल्ली मेट्रो और कैब सेवाओं पर निर्भर रहने वाले हजारों नौकरीपेशा लोगों के लिए अब पैदल चलना ही एकमात्र विकल्प बचा है, क्योंकि विरोध-प्रदर्शन के कारण जंतर-मंतर के आसपास की गई बैरिकेडिंग लगातार बनी हुई है।यात्रियों का कहना है कि कई स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन सेवा के बंद होने और घेराबंदी वाले इलाके में जाने से कैब चालकों के कतराने के कारण उन्हें काम पर जाने या घर लौटने के लिए हर सुबह और शाम गलियों से होकर कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles