
रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 95.71 प्रति डॉलर पर
मुंबई: 21 अगस्त (भाषा) रुपया शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 95.71 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा।
भाजपा कर रही ध्रुवीकरण का प्रयास, जिम्मेदारी से भाग रही है: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 21 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘ध्रुवीकरण’’ का प्रयास करने, जिम्मेदारी से भागने और गैर जरूरी मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया और कहा कि जब तक “पैलेट गन से घायल” युवक साहिल लोचब के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती, तब तक कांग्रेस नेता संसद मार्ग स्थित थाने से नहीं हटेंगे।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि भाजपा जिम्मेदार से भागने के लिए गैर-जरूरी मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा ने राहुल गांधी पर ‘अराजक राजनीति’ में लिप्त होने का आरोप लगाया
नयी दिल्ली: 21 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद मार्ग पुलिस थाना परिसर स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर ‘‘अराजक राजनीति’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया।पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी को कानून-व्यवस्था की कोई परवाह नहीं है और वह ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ कर रहे हैं।
छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले को “छिपाने” की कोशिश-तृणमूल
नई दिल्ली: (21 अगस्त) तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ’ब्रायन ने शुक्रवार को सत्ताधारी बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह 20 जुलाई को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले को “छिपाने” की कोशिश कर रही है।यह बयान तब आया जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में धरना दिया और कहा कि जब तक उस युवक की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हो जाती, जिसे 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट से चोट लगी थी, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे।ओ’ब्रायन ने कहा, “पैलेट। 10 अगस्त को TMC के साकेत गोखले की ओर से दायर RTI से पहली बार पैलेट वाली आपराधिक साजिश का सच सामने आया। मोदी-शाह की मुश्किलों में घिरी सरकार अभी भी मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है।”
राजनाथ ने ‘वंदे मातरम्’ को पूर्ण रूप से गाए जाने का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा
नयी दिल्ली: 21 अगस्त (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘वंदे मातरम्’ को पूर्ण रूप से गाए जाने का विरोध करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना की और इसे “असंवैधानिक” तथा “निंदनीय” करार दिया।कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और उस समय के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए फैसले का पूरी तरह पालन करेगी तथा इसी के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सिर्फ दो अंतरे ही गाएंगे।

