एक साथ चुनाव से सिर्फ प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी : सिब्बल/ अचानक आई बाढ़ से घबराहट जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं/

Share

अचानक आई बाढ़ से घबराहट जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं

 

 26 अगस्त (भाषा) नेपाल में आई बाढ़ में 95 लोगों की मौत की पुष्टि, 133 भारतीयों समेत 400 से अधिक लापता - BBC News हिंदीतिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई वहीं 133 भारतीय नागरिक समेत करीब 500 लोग लापता हैं। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार, सुबह करीब नौ बजे भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई, जिससे तिब्बत की सीमा से लगे रसुवा और धादिंग जिले प्रभावित हुए। रसुवा, काठमांडू से करीब 125 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित है।

  केन्द्र सरकार नेपाल में अचानक आई बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है।   नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। इसका प्रभाव जिन सीमावर्ती क्षेत्रों पर पड़ सकता है, वहाँ के स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव की टीमों के साथ NDRF को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।”केन्द्रीय जल आयोग (CWC) की सलाह और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ / GLOF के कारण नेपाल में भारतीय सीमा से लगभग 160 किमी दूर फुरके खोला में त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इस बाढ़ का असर भारत में गंडक नदी के निचले इलाकों में भी पड़ सकता है।बिहार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों ने भारत-नेपाल सीमा के पास रहने वाले स्थानीय भारतीय समुदायों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और अन्य सहायता देने जैसे कदम उठाए हैं। दोनों राज्यों को सतर्क रहने और स्थिति पर कड़ी नज़र रखने की सलाह दी गई है।CWC के अनुसार, नेपाल की तरफ़ जलाशयों में जलस्तर कम हो रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। घबराहट जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है।नेपाल के इलाकों में भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबरें हैं और विदेश मंत्रालय/काठमांडू में भारतीय दूतावास ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। मदद के लिए दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के अब तक 57 मामले सामने आये

देहरादून: 26 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के अब तक 57 मामले सामने आए हैं और इस बीच राज्य सरकार ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।प्रदेश की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. शिखा जंगपागी ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में मंगलवार तक इन्फ्लूएंजा ‘ए’ से पीड़ित 57 मामले सामने आए हैं जिनमें से सर्वाधिक 52 मामले देहरादून जिले में हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, नैनीताल जिले में तीन जबकि हरिद्वार जिले में दो मामले सामने आए हैं।

 

एक साथ चुनाव से सिर्फ प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी : सिब्बल

नयी दिल्ली: 26 अगस्त (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि संसदीय चुनाव के शोर में राज्यों की जनता की आकांक्षाएं दब जाएंगी तथा केवल प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई देगी।वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में ऐसी सरकार है जो हर चीज को ‘‘एक’’ करने में विश्वास रखती है, जिसमें चुनाव और परीक्षाएं भी शामिल हैं।

सुभाष चंद्रा 22,006 करोड़ रुपये के कर्ज दावों के मुकाबले करेंगे 6.5 करोड़ रुपये का भुगतान

नयी दिल्ली: 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में करीब 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकृत कर्ज दावों के निपटान के लिए 6.5 करोड़ रुपये के भुगतान वाली पुनर्भुगतान योजना को मंजूरी दे दी है।इस योजना को मंजूरी मिलने से कर्जदाताओं को करीब 99.97 प्रतिशत बकाया का नुकसान (हेयरकट) स्वीकार करना होगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles