
‘शुद्धीकरण’ छुआछूत की घटना, प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए : खरगे
नयी दिल्ली: 3 सितंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद सभास्थल का कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने को छुआछूत की घटना करार देते हुए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्देश दें
भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नये अवसरों का स्रोत है: मोदी
नयी दिल्ली: 3सितंबर (भाषा)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर के बीच व्यापक बातचीत के बाद भारत और बेल्जियम ने बृहस्पतिवार को व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अपने सहयोग को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने पर सहमति जताई।
कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस ने दो महिला पत्रकारों से ‘पीटा’
नयी दिल्ली: 3 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘समाचार कवरेज’ को लेकर दक्षिण दिल्ली में पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया और पीटा।उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे चिकित्सकीय जांच कराने और उनकी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट प्राप्त करने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जा रहे हैं.
मणिपुर : मई 2023 से जातीय हिंसा में 306 लोगों की मौत, 49 लापता
इम्फाल: (3 सितंबर) मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम ने गुरुवार को विधानसभा को बताया कि मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में कम से कम 306 लोग मारे गए हैं और 49 लोग अभी भी लापता हैं।मैतेई और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच हिंसा 3 मई, 2023 को शुरू हुई थी। यह हिंसा पहाड़ी जिलों में ‘ट्राइबल सॉलिडैरिटी मार्च’ (आदिवासी एकजुटता मार्च) के आयोजन के बाद भड़की थी, जो मैतेई समुदाय की ‘अनुसूचित जनजाति’ का दर्जा पाने की मांग के विरोध में निकाला गया था।विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक सपम रंजन सिंह के एक सवाल का जवाब देते हुए कोंथौजम ने कहा, “3 मई, 2023 को हिंसा शुरू होने के बाद से 306 लोगों की मौत हो चुकी है और 31 अगस्त, 2026 तक 49 लोग लापता हैं।”
नेपाल- मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252, लगातार बारिश से फिर बाढ़ का खतरा
काठमांडू: 3 सितंबर (भाषा) नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से लगातार शव बरामद किए जा रहे हैं जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 1,252 हो गयी है तथा भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण फिर से बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।

