
कॉजपा प्रदर्शन: न्यायालय ने नाबालिग के आरोपों पर रिपोर्ट तलब की, कहा- पीड़िता को डरा नहीं सकता कोई
नयी दिल्ली: 10 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से परेशान किए जाने के आरोपों पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति को आपराधिक कार्यवाही आगे बढ़ाने से रोकने के लिए पीड़िता या उसके परिवार को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से लड़की की प्राथमिकी पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा और इस मामले पर दिल्ली सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
मौजूदा शिक्षा व्यवस्था ने छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेला : राहुल
नयी दिल्ली: 10 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘‘चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था’’ ने छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।उन्होंने छात्रों, युवाओं और ‘जेन जी’ से अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने की अपील भी की।

