ज्ञानेश कुमार को ‘‘चोर और डाकू’’- ममता बनर्जी /पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा/

Share

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

नयी दिल्ली: 30 सितंबर (भाषा) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने बुधवार को ‘‘वोट चोरी’’ और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने तथा निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक विपक्षी सांसदों का मार्च निकालने का फैसला किया और कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतपत्रों से चुनाव होना चाहिए।पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘‘चोर और डाकू’’ बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस गठबंधन के नेताओं की ‘‘निजी प्रतिबद्धता’’ है कि लोकतंत्र को नष्ट करने वालों को सजा जरूर मिले।पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘‘डाकू’’ करार दिया और कहा कि उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में ‘‘वोट चोरी’’ की गई और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई।

पुरुषों को उचित व्यवहार करना, महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए : रेखा 

नयी दिल्ली: 30 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी केवल लड़कियों पर नहीं डाली जा सकती।गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह को संबोधित रही थीं।

पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी किया गया

पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा और संशोधन के संक्षिप्त निरीक्षण की व्याख्यात्मक टिप्‍पणी, 30 सितंबर, 2026 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वेबसाइट पर डाली गई है। इसका उद्देश्‍य सभी हितधारकों से पूर्व-विधायी परामर्श के हिस्से के तौर पर टिप्‍पणियां और सुझाव मंगाना है। इसे  https://mopng.gov.in/files/Whatsnew/Draft-Amendment-to-the-Petroleum-Act.pdf पर देखा जा सकता है।सभी हितधारकों और आम जनता से अनुरोध है कि वे मसौदा विधेयक पर अपनी टिप्पणियां/सुझाव, यदि कोई हों, तो अवर सचिव (वितरण), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, कर्तव्य भवन-03, नई दिल्ली-110001 को भेजें या उन्हें sodist-png[at]gov[dot]inऔर richa.86[at]nic[dot]in पर ईमेल द्वारा या 30, अक्टूबर 2026 से पहले भेजें ।परामर्श प्रक्रिया के दौरान मिले सुझावों की ठीक से जांच की जाएगी।30 SEP 2026 PIB Delhi


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles