आपराधिक साजिश कर देश को हाईजैक किया’ : राहुल/ नाना पाटेकर के निधन पर शोक/रुपया टूटकर 96.88 डॉलर

Share

रुपया 13 पैसे टूटकर 96.88 प्रति डॉलर पर

मुंबई: आठ अक्टूबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 96.88 प्रति डॉलर पर रहा।

प्रधानमंत्री, भागवत और ज्ञानेश ने आपराधिक साजिश कर देश को हाईजैक किया’ : राहुल

नयी दिल्ली: आठ अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘‘आपराधिक साजिश’’ के तहत देश को ‘‘हाईजैक’’ करने का आरोप लगाते हुये लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना हमारी गारंटी है।राहुल ने जोर देकर कहा, ‘‘इन लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और यह इंडिया गठबंधन की गारंटी है।’’

गांधी ने महिला कॉन्स्टेबल को “गलत तरीके से छुआ”,प्रियंका ने  “मुक्का मारा”-बीजेपी

नई दिल्ली: (8 अक्टूबर) बीजेपी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल को “गलत तरीके से छुआ” और प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक पुलिसकर्मी को “मुक्का मारा”। ।बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने विरोध प्रदर्शनों के ज़रिए देश में “नेपाल और बांग्लादेश जैसी अराजकता” फैलाने की कोशिश कर रही है.

नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया  

प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत कम अभिनेताओं में वह गहराई, विशिष्‍टता और दमदार उपस्थिति होती है, जो नाना पाटेकर जी में थी।  कहा कि नाना पाटेकर ने प्रत्येक भूमिका में उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए दर्शकों को ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। उन्‍हें उनके स्‍पष्‍ट और बेबाक विचारों के लिए भी सराहा जाता था। वे अपने विचारों को व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं करते थे।प्रधानमंत्री ने हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से एक बड़ी रिक्‍तता पैदा हो गई है। उन्होंने उनके परिजनों, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।   8 OCT 2026  PIB Delhiजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक नेक इंसान बताया, जिन्होंने ‘‘कभी धर्म को नहीं देखा’’ और अपना जीवन गरीबों तथा वंचित लोगों की मदद के लिए समर्पित कर दिया।PTI

प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस और मंत्री से जवाब मांगा

नयी दिल्ली: आठ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस याचिका पर दिल्ली पुलिस और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जवाब मांगा जिसमें वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया गया है।न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने याचिका पर पुलिस और वर्मा को नोटिस जारी किया और पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दायर करने को कहा।

पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया

काठमांडू: आठ अक्टूबर (भाषा) पश्चिमी नेपाल में 4.1 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles